अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत धमतरी, पांच जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पुलिस उप निरीक्षक ने अपने सरकारी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। धमतरी जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के रुद्री थानाक्षेत्र में उप निरीक्षक टिंबक राव नायक (56)

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत

Article Advertisement

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाई, मौत धमतरी, पांच जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पुलिस उप निरीक्षक ने अपने सरकारी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। धमतरी जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के रुद्री थानाक्षेत्र में उप निरीक्षक टिंबक राव नायक (56) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Article Advertisement

नायक अनुसूचित जनजाति कल्याण थाने में पदस्थ थे। ठाकुर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज सुबह जब पत्नी मंदिर गई थी तब नायक ने अपने सरकारी मकान में फांसी लगा ली। जब पत्नी वापस आई तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है। पत्नी ने बताया कि नायक पिछले लंबे समय से बीमार थे। इसलिए वह परेशान रहते थे। ठाकुर ने बताया कि नायक का एक बेटा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर था। वर्ष 2015 में बस्तर में उसकी मृत्यु हो गई थी। नायक की बेटी का विवाह हो चुका है। उन्होंने बताया कि मृत पुलिस अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read