अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पुलिस जांच के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस जांच के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार सहारनपुर, नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना फतेहपुर पुलिस ने जांच के दौरान एक मुठभेड के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 कारतूस, गोवध में कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाला एक च

पुलिस जांच के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

Article Advertisement

पुलिस जांच के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार सहारनपुर, नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना फतेहपुर पुलिस ने जांच के दौरान एक मुठभेड के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 कारतूस, गोवध में कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाला एक चार पहिया वाहन और बाइक बरामद की है।

Article Advertisement

एसपी (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिले में बदमाशों के विरूद चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस जीवाला मोढ पर वाहनों की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘इसी दौरान एक चार पहिया वाहन आने पर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वहां से भाग निकले।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद थाना फतेहपुर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। उन्होंने बताया, ‘‘बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड के बाद पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों शमीम पुत्र अजीज, हुसैन पुत्र फैयाज और सलमान पुत्र इनाम निवासी सहारनपुर को पकड़ लिया और इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस के दो खोखे, 4 कारतूस, एक चार पहिया वाहन और एक बाइक बरामद की।’’ शर्मा ने बताया कि पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ‘‘वे दिन के समय बाइक से देहात में घूमते हुए रेकी करते हैं और आवारा गोवंश को पकडंकर उसका वध करके सहारनपुर जिले में मांस की तस्करी करते हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read