कैसे 'स्मार्ट मीटर' से कम हुआ जगदा बाबू के घर का बिजली बिल?
सुनिए जवाब - Politics on smart meter राजद ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए एक अक्टूबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी. 27 सितंबर को तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव कर बिहार सरकार की इस योजना पर सवाल उठाया. मामला तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की और राजद पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि जगदानंद सिंह का बिल कम आ रहा है. जगदानंद सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया पटनाः बिहार में स्मार्ट मीटर का मामला तूल पकड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि जगदानंद सिंह के यहां स्मार्ट मीटर लगा है, उनका बिल कम आ रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मुद्दे पर कहा कि राजद जब डेढ़ साल सत्ता में था, तब क्यों नहीं स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी नजर आई?
Crime
कैसे 'स्मार्ट मीटर' से कम हुआ जगदा बाबू के घर का बिजली बिल? सुनिए जवाब - Politics on smart meter
कैसे 'स्मार्ट मीटर' से कम हुआ जगदा बाबू के घर का बिजली बिल? सुनिए जवाब - Politics on smart meter राजद ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए एक अक्टूबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी. 27 सितंबर को तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव कर बिहार सरकार की इस योजना पर सवाल उठाया. मामला तूल पकड़ता

Article Advertisement
Article Advertisement
शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर इन आरोपों का जवाब दिया. जगदानंद सिंह ने बतायी अपनी तकलीफः बिजली बिल कम आने के सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि यदि उनके घर का बिजली बिल काम आता है तो क्या इससे पूरे बिहार के लोगों की तकलीफ कम हो गई. उन्होंने बताया कि कैसे उनका बिजली बिल कम हुआ. उनका दो कमरे का मकान है, लेकिन एक ही कमरे में रहते हैं. जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि उनकी हैसियत नहीं है कि दो कमरे के बिजली का बिल भर सकें. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सरकार से उन्हें पेंशन मिलती है, इसके बाद भी बिल देने में असहज हैं "क्या मेरी सुख सुविधा बिहार की सुख सुविधा बन जाएगी. नहीं, हम बिहार के दुख में शामिल होने वाले लोग हैं, सुविधाभोगी नहीं हैं. पांच हजार आठ हजार रुपये के लिये तीन करोड़ लोग पलायन कर रहे हैं. उसके क्यों बर्बाद कर रहे हैं लोग (सरकार)."- जगदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, राजद राजनीति का मुद्दा बन रहा स्मार्ट मीटरः राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए पहले के मीटर और अभी के स्मार्ट मीटर में कोई समानता नहीं है. बिहार का कोई भी आम लोग स्मार्ट मीटर के पक्ष में बोलता हुआ नहीं दिख रहा है. इसलिए राष्ट्रीय जनता दल का भी यह मानना है कि जो नई व्यवस्था है, वह सिर्फ लूट का एक माध्यम है. पुराना मीटर बदलने की क्या जरूरतः बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि पुराने मीटर बदलने की क्या जरूरत थी. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनको बिजली का बिल क्यों दिया जा रहा है. जितना आम आदमी को बिल देना पड़ रहा है उतना हम भी बिल का भुगतान करते हैं. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर मुद्दे पर नीतीश कुमार को बाहर निकाल कर बोलना पड़ रहा है. स्मार्ट मीटर का मुद्दा क्यों उठायाः जगदानंद सिंह ने सरकार के द्वारा जारी पत्र को दिखाते हुए कहा कि 15 सितंबर को मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें अधिकारियों को आदेश दिया है कि बलपूर्वक सभी के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाए. आम लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उस समय तक राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को नहीं उठाया था. लेकिन जब लोगों को धमकाने का काम किया जा रहा है, तब राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को उठाने का काम कर रही है. बलपूर्वक मीटर लगाने का आरोपः जगदानंद सिंह ने कहा कि अपने पत्र के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर इस आदेश का पालन किया जाए. सरकार अब लाठी डंडा दिखा कर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रही है. बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर जो भी विवाद है उसके दोषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से सरकार बिजली खरीदती है, लेकिन 5.85 से लेकर 8 रु तक की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है. किसान की बिजली बेच रही सरकारः बिहार सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के किसानों को मात्र 8 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है. कृषि फीडर लगाने की बात हो रही थी, लेकिन अब तक नहीं लगी. बिहार के किसानों को बजली नहीं मिल रही है लेकिन बिहार सरकार दूसरे राज्यों को बिजली बेची है. 5 रु में खरीदती है, अन्य राज्यों को 4 रु की दर से बिजली बेची जा रही है. सरकार को करोड़ों रु के राजस्व का नुकसान हुआ है. ग्रामीण विद्युतीकरण योजना लालू प्रसाद की देनः जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव जब केंद्र सरकार में मंत्री थे उस समय 2005 में राजीव गांधी विद्युत योजना की शुरुआत हुई थी. मनमोहन सिंह की सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की शुरुआत की थी. जदयू और बीजेपी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को अंधेरा युग बताते हैं, लेकिन हकीकत है कि लालू यादव केंद्रीय मंत्री थे तब ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की शुरुआत हुई थी. आरजेडी करेगा आंदोलनः बता दें कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी हमलावर है. 1 अक्टूबर से RJD इसके खिलाफ आंदोलन करेगी. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जदगानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर जहां-जहां लग रहा है, उसका लोग विरोध कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहा है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट से बिहार के लोगों की परेशानी बढ़ी है.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
