पॉर्नोग्राफी के बढ़ते चलन से नई पीढ़ी नैतिक रूप से हो रही है बर्बाद-प्रो.उत्तम कुमार 👉 *सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा द्वारा ”युवा पीढ़ी,मोबाइल फोन और पोर्न साईट” विषय पर परिचर्चा आयोजित* 👉 *पोर्न बैन से काम नहीं चलेगा बल्कि मानसिकता में भी लाना होगा बदलाव-डॉ सुरेश प्रसाद साह* 👉 *अश्लीलता युवा पीढ़ी को पथभ्रष्ट कर रही है-नवचयनित अंचल अधिकारी चंद्रजीत प्रकाश* संजय कुमार सुमन मधेपुरा युवा वर्ग सोशल नेटवर्किंग साइट जैसी आभासी दुनिया में भटक रहे हैं।
Education
पॉर्नोग्राफी के बढ़ते चलन से नई पीढ़ी नैतिक रूप से हो रही है बर्बाद-प्रो.उत्तम कुमार
पॉर्नोग्राफी के बढ़ते चलन से नई पीढ़ी नैतिक रूप से हो रही है बर्बाद-प्रो.उत्तम कुमार 👉 *सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा द्वारा ”युवा पीढ़ी,मोबाइल फोन और पोर्न साईट” विषय पर परिचर्चा आयोजित* 👉 *पोर्न बैन से काम नहीं चलेगा बल्कि मानसिकता में भी लाना होगा बदलाव-डॉ सुरेश प्रसाद साह* 👉 *अश्लीलता युवा पी

Article Advertisement
Article Advertisement
न तो इंटरनेट गलत है और न ही सोशल नेटवर्किंग साइट,गलती इसके उपयोग की सरलता है।सोशल नेटवर्किंग साइट के उपयोग संबंधी नियमों में बदलाव जरूरी है ।ताकि युवा वर्ग इसके दुरूपयोग से बच सकें।
उक्त बातें बाबा विशु राउत महाविद्यालय,चौसा के प्राचार्य प्रो उत्तम कुमार ने कही।
पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे अभियान के तहत शंभू डिजिटल वर्ल्ड परिसर में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा द्वारा आयोजित परिचर्चा”युवा पीढ़ी,मोबाइल फोन और पोर्न साईट” को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पॉर्नोग्राफी के बढ़ते चलन से नई पीढ़ी नैतिक रूप से बर्बाद हो रही है।संघ का यह पहल अनोखा है।
ऐसे मुद्दों को उठाने के लिए साहस चाहिए।
उन्होंने कि हमें इसे एक मुहिम की तरह शुरू करना होगा।सिर्फ पोर्न बैन से काम नहीं चलेगा बल्कि इस बाबत मानसिकता में भी बदलाव लाना होगा।
नवचयनित अंचल अधिकारी चन्द्रजीत प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते साल के आखिर में 827 पोर्नोग्राफिक साइटों पर पाबंदी लगाई थी।
लेकिन इससे खास अंतर नहीं आया है।
युवा पीढ़ी अपने मतलब की चीजों के लिए नई-नई साइटें तलाश रही है, साथ ही जिन साइटों पर पाबंदी लगी थी वह भी नए नाम के साथ आ रही हैं।
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बीते कुछ वर्षों से यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह ने कहा कि देश में जिस तरह से डिजीटल क्रांति के कई फायदे हुए हैं, लेकिन इसके बहाने आसानी से बेची जा रही अश्लीलता युवा पीढ़ी को पथभ्रष्ट भी कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार से अधिक समाज को जिम्मेदारी लेनी होगी ।नाबालिकों को हरहाल में मोबाईल से परहेज करना चाहिए।
साहित्यकार याहिया सिद्दीकी ने कहा कि "पॉर्नोग्राफी एक वैश्विक समस्या है।
भारत में एक विशेष कानून बनाने की जरूरत है।इससे यौन शोषण, पॉर्नोग्राफी और बाल तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।स्कूलों में यौन शिक्षा के जरिए भविष्य में जीवन में आने वाले यौन हिंसा पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।इसके अलावा बच्चों के रवैये के प्रति माता-पिता की सतर्कता से भी ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकती है।अगर इस समस्या पर रोक लगाने के ठोस उपाय नहीं किए गए तो इंटरनेट व स्मार्टफोनों की सुलभता भविष्य में इस समस्या को बेहद जटिल बना सकती है।
इससे परिवारों के टूटने का खतरा भी बढ़ सकता है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल ने कहा कि अश्लील फिल्में देखने की लत देश की युवा पीढ़ी को गर्त में ले जा रही है।
युवाओं का चारित्रिक पतन हो रहा है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश रंजन ने कहा कि पोर्न फिल्में देखने का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
पोर्न फिल्में देखने के दौरान जहां मूड-बूस्टिंग हॉर्मोन का स्त्रावण बढ़ जाता है वहीं दिमाग पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है।
पोर्न फिल्में देखने वाले मर्दो के दिमाग संकुचित हो जाते हैं ।
उन्होंने कहा कि अभिभावकगण अपने बच्चों को कभी भी अकेलापन महसूस न होने दें।
उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ें।
युवा समाजसेवी मनोज शर्मा ने कहा कि समस्या की जड़ में समाज की संकुचित शोच है ।
लोग अपने बच्चों को सेक्स, पीरियड आदि जैसे शब्दों से दूर रहने की बात कहते हैं।
जबकि, हमें उन्हें हर चीज के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पोर्न के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जन जागरुकता की जरूरत है, इसमें मीडिया की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार सह सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि कहा कि इंटरनेट पोर्न के माध्यम से समाज मे फैल रही विकृतियों व समाज के मूल्य मान्यता सहित सामाजिक सदभाव में ख़लल पड़ता है।
जिसके कारण समाज मे यौनजन्य हिंसा बढ़ रही है।
बिहार सहित पूरे देश में पोर्न साइट पर रोक लगाई जाए, ताकि कोई गंदी चीजों को न देख पाए।
हम एक स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।
उनका कहना है कि भावी पीढ़ी को पोर्न के कुप्रभावों से बचाना जरूरी है।
कार्यक्रम में बाबा विशु राउत महाविद्यालय चौसा के प्राचार्य प्रोफेसर उत्तम कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश प्रसाद साह,चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश रंजन, नव चयनित अंचल अधिकारी चन्द्रजीत प्रकाश, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल,साहित्यकार याहिया सिद्दिकी,शंभूशरण चौरसिया,जवाहर चौधरी,सुधाकर यादव,कुमार साजन,प्रमोद पासवान,सत्यप्रकाश गुप्ता”विदुरजी” ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
