अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग व संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देशएडीजी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी: कोयलाबास बॉर्डर पर चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिय...Anant Singh News: अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई बुलाया? वीडियो कॉल पर बात करते दिखे 'छोटे सरकार'सूडान और नाइजीरिया से नेपाल होकर भारत आ रहा 'मगज', दीपावली से पहले सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सख्त नाकेबंदीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग व संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देशएडीजी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी: कोयलाबास बॉर्डर पर चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिय...Anant Singh News: अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई बुलाया? वीडियो कॉल पर बात करते दिखे 'छोटे सरकार'सूडान और नाइजीरिया से नेपाल होकर भारत आ रहा 'मगज', दीपावली से पहले सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सख्त नाकेबंदी

Article Advertisement

India

रेज बेड प्लांटर से जिले में संभव है चने की खेती.

रेज बेड प्लांटर से जिले में संभव है चने की खेती. कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने कृषि कार्य में नए तकनीकों को अपना कर खेती के नए प्रतिमान गढ़े हैं। इसी का उदाहरण है जिले में छह एकड़ खेत में चने की फसल लहलहा रही है। रेज बेड प्लांटर विधि से खेती कर किसानों ने जिले की विपरीत परिस्थति में भी चने की खेती

रेज बेड प्लांटर से जिले में संभव है चने की खेती.

Article Advertisement

रेज बेड प्लांटर से जिले में संभव है चने की खेती. कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने कृषि कार्य में नए तकनीकों को अपना कर खेती के नए प्रतिमान गढ़े हैं। इसी का उदाहरण है जिले में छह एकड़ खेत में चने की फसल लहलहा रही है। रेज बेड प्लांटर विधि से खेती कर किसानों ने जिले की विपरीत परिस्थति में भी चने की खेती को मुमकिन बनाया है। इससे पहले यहां पर चने की खेती नहीं होती थी। जिले के कृषि विभाग को रबी मौसम के लिए खेती का जो लक्ष्य दिया है उसमें चना की खेती को 500 हेक्टेयर में कराना था। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद कहते हैं कि यहां पर चने की खेती संभव नहीं है। यहां की मिट्टी ऐसी नहीं है जिसमें चने की खेती हो सके। इसके विपरीत चने की खेती में नए तकनीक का समावेश कर किसान और कृषि वैज्ञानिक ने पूर्णिया में चने की खेती को संभव बना दिया। जिले में इस वक्त छह एकड़ जमीन पर चने की फसल लहलहा रही है। किसान कहते हैं कि ऐसी फसल पहले कभी नहीं देखी। बेलोरी के रहने वाले किसान राम कैलाश सिंह कहते हैं कि उन्होंने एक एकड़ में चने की खेती की है। ये पहला मौका है जब वो चने की खेती कर रहे हैं। इसके बारे में वो कहते हैं कि बीसा के वैज्ञानिकों ने जब रेज बेड प्लांटर से चने की खेती का सुझाव दिया तो लगा कि करके देखना चाहिए। अब तो पौधे में फूल आने लगे हैं। इससे पहले यहां पर चने की ऐसी फसल कभी नहीं देखी। बेलौरी के ही किसान सुदामा मंडल कहते हैं कि उन्होंने दो बीघा में चना लगाया है। इससे पहले कभी कभार खेत में चना का बीज छीट देते थे। कुछ बीज उगता था कुछ नहीं उगता था। पहली बार रेज बेड प्लांटर मशीन से चना लगाए हैं। पूरा बेड चना के पौधे से भरा हुआ है। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read