अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Bihar

पोस्ट ऑफिस से फर्जी रसीद पर पार्सल गायब

पोस्ट ऑफिस से फर्जी रसीद पर पार्सल गायब राघोपुर पोस्ट ऑफिस में डाक और पार्सल के फर्जी पावती रसीद पर सामान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पैन कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात पोस्टऑफिस द्वारा लोगों के पास भेजे जाते हैं लेकिन डाक विभाग के कर्मचारी जिसका कागजात रहता

पोस्ट ऑफिस से फर्जी रसीद पर पार्सल गायब

Article Advertisement

पोस्ट ऑफिस से फर्जी रसीद पर पार्सल गायब राघोपुर पोस्ट ऑफिस में डाक और पार्सल के फर्जी पावती रसीद पर सामान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पैन कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात पोस्टऑफिस द्वारा लोगों के पास भेजे जाते हैं लेकिन डाक विभाग के कर्मचारी जिसका कागजात रहता है उसका फर्जी हस्ताक्षर कर उसके कागजात या सामान को गायब कर देते हैं। सिमराही बाजार वार्ड 13 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग में आवेदन दिया था। 29 नवंबर को ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग से राघोपुर पोस्ट ऑफिस में भेज दिया गया। वह बराबर पोस्ट ऑफिस अपने ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए जाता रहा। लेकिन पोस्टमैन द्वारा हमेशा कहा जाता रहा कि आपके नाम से कोई कागजात नहीं आया है। इसके बाद वह परिवहन कार्यालय जाकर इसका पता किया तो बताया गया कि लाइसेंस राघोपुर डाकघर को भेजा जा चुका है। इसका उन्होंने कागज भी दिया। उस कागजात के आधार पर जब राघोपुर पोस्ट ऑफिस वह गए तो बताया गया कि 29 नवंबर 2019 को ही उनका लाइसेंस यहां आ गया था लेकिन उसका फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर लाइसेंस को गायब कर दिया गया था। पोस्टमास्टर जमशेद आलम और पोस्टमैन सूर्य नारायण दास ने स्वीकार किया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में जो भी खर्च आएगा हमलोग देने के लिए तैयार हैं लेकिन मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाए। उधर, स्थानीय लोगों ने सहरसा डाक अधीक्षक सहरसा और सुपौल डाक उपाधीक्षक इस मामले का निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पोस्टमास्टर जमशेद आलम व पोस्टमैन सूर्य नारायण दास ने बताया कि गलती हुई है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में जो खर्च आएगा हम दे देंगे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read