बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार, वोटर बताएंगे असली गिरगिट कौन?
Posterwar RJD and JDU Bihar Assembly Election: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी 'संग्राम' छिड़ा हुआ है।
Business
बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार, वोटर बताएंगे असली गिरगिट कौन?
बिहार में चुनाव से पहले पोस्टर वार, वोटर बताएंगे असली गिरगिट कौन? Posterwar RJD and JDU Bihar Assembly Election: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी 'संग्राम' छिड़ा हुआ है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़न

Article Advertisement
Article Advertisement
सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं।
सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार की राजनीति में पोस्टर वॉर भी जारी है।
Posterwar RJD and JDU Bihar Assembly Election : पिछले दिनों राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा पोस्ट में लगाते हुए गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया था और सवाल खड़े किए थे. आज शहर में उस पोस्टर का जवाब एनडीए की तरफ से गिरगिट के अंदाज में दिया गया है. इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव का चेहरा दिखाया गया है और सवाल पूछा गया है कि असली गिरगिट कौन?
नीतीश कुमार पर तंज शुक्रवार को आरजेडी की तरफ से राजधानी पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया गया था।
आरजेडी ऑफिस के बाहर और राबड़ी देवी के आवास के पास पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार पर हमला बोला गया था।
राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट बोलकर उनपर हमला बोला गया था।
लालू प्रसाद यादव की तस्वीर अब इसी पोस्टर के जवाब में शनिवार को पटना में पोस्टर लगाया गया है।
पोस्टर में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाकर पूछा गया है कि असली गिरगिट कौन?
2010 में लालू यादव वक्फ बोर्ड पर कड़े कानून की मांग की थी, अब 2025 में राजद उसी वक़्फ़ बिल का विरोध कर रही है!वहीं अब राजद की ओर से भी इस पोस्टर का पलटवार करते हुए सीएम नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की गई है और बरेली के झुमके से तुलना की गई है।
ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे आरजेडी के पोस्टर में सीएम कुमार की तस्वीर के साथ लिखा, ”इतना तो झुमका नहीं गिरा था, बरेली के बाजार में, जितना चाचा गिर गए।
ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे।
इस बार 5वीं नंबर की पार्टी बनने के लिए तैयार रहिए.” इसमें आगे लिखा गया है, वक्फ पर अपना असली चेहरा दिखा ही दिया।
इतिहास में जब पलटी मारने का नाम आएगा तो सबसे पहले आपका आएगा।
क्रबिस्तान का ढिंढोरा पीटने वाले, अब उसी की नीलामी कराएंगे।
पोस्टर आरजेडी नेता और जहानाबाद मखदुमपुर से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली की ओर से लगाया है।
आरएसएस की ड्रेस में नीतीश शायद इसी मंशा के साथ एक बार फिर बिहार में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।
एक पोस्टर आरजेडी के दफ्तर के बाहर लगाया गया है।
इस पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट से बड़ा रंग बदलने वाला बताया गया है।
साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार की तीन तस्वीरें लगी हैं।
एक तस्वीर में नीतीश कुमार मुस्लिम टोपी पहने हुए हैं, एक तस्वीर में पूरी तरह साधाराण हैं।
जबकि तीसरी तस्वीर में नीतीश कुमार को आरएसएस की ड्रेस पहने दिखाया गया है।
इसी पोस्टर के जरिये नीतीश की सेक्युलर नेता की छवि पर प्रहार किया गया है।
आरजेडी दफ्तर के बाहर पोस्टर इसी पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चीटीश कुमार बताया गया है, और उनके छवि पर हमला किया गया है।
दरअसल, नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेता मुस्लिमों का सबसे बड़ा नेता पेश करते हैं।
नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते रहे।
लेकिन जब बिहार में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुए और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उन्हें आमंत्रित किया तो शामिल नहीं हुए।
इसलिए अब आरजेडी पोस्टर के जरिये उन्हें चीटीश कुमार बता रही है।
वैसे बिहार में जेडीयू और एलजेपी रामविलास को मुस्लिम का वोटर्स का थोड़ा बहुत ही सही साथ मिलता था।
जो अप्रत्यक्ष तौर पर एनडीए को मजबूत करता।
अब वक्फ संशोधन बिल पर स्थिति साफ है कि जेडीयू ने बिल के समर्थन में वोट किया।
ऐसे में बिहार के मुस्लिमों को तय करना है कि वो आगामी बिहार चुनाव में किसके साथ खेल करेंगे और किसके साथ मेल?
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
