अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पावर ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी, 35 गांवों की बिजली हुई ठप

पावर ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी, 35 गांवों की बिजली हुई ठप दुर्गावती जलासय परियोजना का पानी दुर्गावती नदि में छोड़े जाने से नदि का जलस्तर बढ़ गया और फिर यह बाढ़ का पानी तांडव मचा रहा है कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं. दुर्गावती जलासय परियोजना का पानी

पावर ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी, 35 गांवों की बिजली हुई ठप

Article Advertisement

पावर ग्रिड में घुसा बाढ़ का पानी, 35 गांवों की बिजली हुई ठप दुर्गावती जलासय परियोजना का पानी दुर्गावती नदि में छोड़े जाने से नदि का जलस्तर बढ़ गया और फिर यह बाढ़ का पानी तांडव मचा रहा है कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं. दुर्गावती जलासय परियोजना का पानी दुर्गावती नदि में छोड़े जाने से नदि का जलस्तर बढ़ गया और फिर यह बाढ़ का पानी तांडव मचा रहा है. नगर पंचायत मोहनिया में स्थित बिजली पावर स्टेशन में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे जिला मुख्यालय भभुआ और नगर पंचायत मोहनिया सहित लगभग 30 से 35 गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है. पावर सब स्टेशन में पूरी तरह पानी से भरा चुका है. लोगों को हो रही है काफी परेशानी बता दें कि नगर पंचायत मोहनिया और बिजली विभाग की तरफ से पानी को निकालने का कार्य कल शाम से ही किया जा रहा है. बिजली विभाग के कर्मी जल निकासी को लेकर तत्पर दिखाई दे रहे हैं. बिजली ग्रिड से पानी को पूरी तरह निकालने और बिजली बहाल करने में लगभग एक दिन का समय कर लगेगा. ग्रामीणों ने बताया कि रात से ही बिजली सप्लाई मोहनिया में ठप है. जिससे काफी परेशानी हो रही है, ना पीने का पानी है ना खाना बनाने के लिए है. दूर दूसरे जगह से हमें पानी लाना पड़ रहा है. एक दिन बाद बहाल हो सकती है बिजली वहीं, मोहनिया शहर के बिजली विभाग के जेई श्रीकांत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती जलासय परियोजना का पानी दुर्गावती नदी में छोड़ दिया गया है. जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. यह बाढ़ का पानी मोहनिया के बिजली पावर ग्रिड में घुस गया. जिससे बिजली ग्रिड का सारा पीसीआर डूब चुका है. पानी में डूब जाने के कारण मोहनिया सहित 30 से 35 गांव की बिजली सप्लाई फिलहाल पूरी तरह से बंद हो गई है. पानी निकालने के लिए नगर पंचायत मोहनिया और जिला प्रशासन की टीम काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर पानी नहीं बढ़ा तो एक दिन बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकती है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read