अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

हर हाल में करें प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन

हर हाल में करें प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन बीएनएमयू के प्रति कुलपति डॉ. फारुक अली ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्थित गृहविज्ञान विभाग में प्रायोगिक कक्षा का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दूध से कैसीन निकालने का प्रयोग बताया। उन्होंने बताया कि हल्के गर्म दूध में थोड़ा ऐसीडिक एसिड डालना है। उ

हर हाल में करें प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन

Article Advertisement

हर हाल में करें प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन बीएनएमयू के प्रति कुलपति डॉ. फारुक अली ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्थित गृहविज्ञान विभाग में प्रायोगिक कक्षा का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दूध से कैसीन निकालने का प्रयोग बताया।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि हल्के गर्म दूध में थोड़ा ऐसीडिक एसिड डालना है। उन्होंने विभागाध्यक्षों से प्रायोगिक कक्षाओंे का संचालन करने का निर्देश दिया। इससे दूध फट जाता है और कैसिनो निकल जाता है, उसे कपड़े से छान लिया जाता है। छानने के बाद उसे सोखते कागज पर रगड़ कर सूखा लेना है। प्रति कुलपति ने बताया कि मवेशी के दूध में मौजूद प्रोटीन को केसीन और मां के दूध में मौजूद प्रोटीन को लेक्टएलगोमिन कहते हैं। इसके अलावा अंडे में मौजूद प्रोटीन को एलगोमिन कहते हैं। उन्होंने बताया कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा उर्जा के प्रमुख श्रोत हैं। प्रति कुलपति ने बताया कि बीएनएनयू के कोसी एवं पूर्णियां प्रमंडल के सभी स्नातकोत्तर विषयों की प्रायोगिक परीक्षा नार्थ कैंपस से संबंधित स्नातकोत्तर विभागों में 16 से 21 अक्टूबर तक होगी। इसके पूर्व सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य प्रायोगिक अभ्यास कक्षा चल रही है। इसमें कोसी एवं पूर्णियां दोनों प्रमंडल के छात्र उपस्थित हो रहे हैं। यह वर्ग 15 अक्तूबर तक संचालित होगी। जो विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं होंगे, उन्हें प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निदेशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में बैच बनाकर प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन करें। एक बैच में अधिकतम तीस विद्यार्थियों को रखा जाएगा। इस अवसर पर गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह, डॉ. विमला कुमारी, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे । मालूम हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षण-प्रशिक्षण एवं शोध की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गत दिनों कुलपति ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संदेश देने हेतु वनस्पति विज्ञान विभाग में कक्षा का संचालन किया। इसी को आगे बढ़ाते हुए प्रति कुलपति ने गृह विज्ञान में प्रायोगिक कक्षा संचालित की। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read