अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

India

कोरोना के बढते मामलों के बीच बंद होंगे साइ अभ्यास केंद्र, एलीट खिलाड़ियों के शिविर जारी

कोरोना के बढते मामलों के बीच बंद होंगे साइ अभ्यास केंद्र, एलीट खिलाड़ियों के शिविर जारी नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण देश में 67 अभ्यास केंद्रों को बंद करने का फैसला किया गया है लेकिन एलीट खिलाड़ियों के राष्ट्रीय शिविर जारी

कोरोना के बढते मामलों के बीच बंद होंगे साइ अभ्यास केंद्र, एलीट खिलाड़ियों के शिविर जारी

Article Advertisement

कोरोना के बढते मामलों के बीच बंद होंगे साइ अभ्यास केंद्र, एलीट खिलाड़ियों के शिविर जारी नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण देश में 67 अभ्यास केंद्रों को बंद करने का फैसला किया गया है लेकिन एलीट खिलाड़ियों के राष्ट्रीय शिविर जारी रहेंगे । इस फैसले का पटियाला और बेंगलुरू जैसे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों पर असर नहीं पड़ेगा जहां एलीट खिलाड़ियों के शिविर चल रहे हैं । साइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण ने देश भर में 67 साइ अभ्यास केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है ।’’ इसने कहा ,‘‘ यह फैसला विभिन्न राज्यों द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये खेल गतिविधियां निलंबित करने के निर्देशों के मद्देनजर भी लिया गया ।’’ साइ के एक प्रवक्ता ने बताया ,‘‘ एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी कर रहे एलीट खिलाड़ियों के अभ्यास कार्यक्रम पर इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा । वे राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों पर बायो बबल में अभ्यास कर रहे हैं और सारी एहतियात बरत रहे हैं ।’’ आने वाले समय में हालात की समीक्षा करके केंद्र फिर खोलने के बारे में फैसला लिया जायेगा । भारत में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 1,79,723 मामले आये । इससे कुल सक्रिय मामले 7,23,619 हो गए और इस सुबह तक 146 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढकर 4,83,936 हो गया । साइ ने पिछले सप्ताह ही कड़े कोरोना प्रोटोकॉल लागू करने का निर्देश दिया था जिसमें सभी केंद्रों पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की साप्ताहिक जांच शामिल है । साइ के भोपाल केंद्र पर 24 खिलाड़ियों और 12 स्टाफ सदस्यों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद ये निर्देश जारी किये गए । पिछले सप्ताह साइ के बेंगलुरू केंद्र पर 35 जूनियर खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए जो विभिन्न राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग ले रहे थे । साइ ने 175 खिलाड़ियों और 35 कोचों के औचक टेस्ट कराये थे ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read