अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

प्रमुख-उपप्रमुख नहीं बचा सके कुर्सी

प्रमुख-उपप्रमुख नहीं बचा सके कुर्स टीसीपी भवन में सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई गयी पंसस की विशेष बैठक में प्रमुख और उप प्रमुख अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। अविश्वास प्रस्ताव दो के मुकाबले सात मतों से पारित हो गया।टीसीपी भवन में आयोजित बैठक निर्धारित समय से कुछ विलम्ब से शुरू हुई। हालांकि प्रमुख

प्रमुख-उपप्रमुख नहीं बचा सके कुर्सी

Article Advertisement

प्रमुख-उपप्रमुख नहीं बचा सके कुर्स टीसीपी भवन में सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बुलाई गयी पंसस की विशेष बैठक में प्रमुख और उप प्रमुख अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। अविश्वास प्रस्ताव दो के मुकाबले सात मतों से पारित हो गया।टीसीपी भवन में आयोजित बैठक निर्धारित समय से कुछ विलम्ब से शुरू हुई।

Article Advertisement

हालांकि प्रमुख नीलम देवी और उप प्रमुख अमोल भारती नियत समय से सदन में पहुंच गए थे। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पक्ष के सदस्य कुछ विलम्ब से पहुंचे। बैठक की कार्यवाही के पहले अध्यक्षता के लिए सर्वसम्मति से पंसस भूप नारायण यादव को निर्वाचित किया गया। श्री यादव के निर्णायानुसार बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आधा घंटे का समय निर्धारित किया गया। निर्धारित समय में अविश्वास प्रस्ताव में दर्शाए गए 13 बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इसका प्रमुख नीलम देवी और उप प्रमुख अमोल भारती ने बारी-बारी से जवाब दिया। निर्धारित समय समाप्त होते ही प्रस्ताव पक्ष के सदस्यों ने जवाब से असंतुष्ट होकर मत विभाजन कराने की मांग रखी। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को मतपत्रों के नमूने और मतपेटी को खोलकर दिखाया। मतदान के लिए बारी-बारी से प्रमुख और उप प्रमुख का मतदान कराया गया। मतदान के बाद सदस्यों के सामने मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें प्रमुख और उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 7-7 सदस्यों ने मतदान किया जबकि दोनों ही पद के अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में महज दो-दो सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह प्रमुख और उप प्रमुख दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सात-सात मत पड़ने से अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया गया। बैठक की खास बात रही कि पंचायत समिति के 12 सदस्यों में महज 9 ही सदस्य उपस्थित हुए। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पूरी कार्यवाही की प्रति डीएम को सौंपी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम को जानने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read