'प्रशांत किशोर बन गए हैं महंगे चुनाव के जननी', तेजस्वी के MLA का बड़ा आरोप आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पीके के कारण देश में चुनाव महंगा हो गया है. गया: बिहार उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. गया जिले की दो विधानसभा सीट इमामगंज और बेलागंज में उपचुनाव होना है. एनडीए और महागठबंधन के अलावा जन सुराज पार्टी और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों समेत कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं. इसी बीच अचानक जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और बोधगया से आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है. हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को औपचारिक और अचानक होने वाली मुलाकात बताया है. वहीं ईटीवी भारत से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि गया की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. 'प्रशांत किशोर हाई लेवल के व्यापारी': कुमार सर्वजीत ने कहा कि प्रशांत किशोर ने देश और राज्य के चुनाव को सबसे महंगा बना दिया है. गरीब के बेटे को चुनाव लड़ने में इनके कारण परेशानी हो रही है, इतना महंगा चुनाव प्रशांत किशोर ने बना दिया. इसका मतलब यह है कि प्रशांत किशोर हाई लेवल के व्यापारी हैं. पहले व्यापार करते थे. साइकिल बांट कर टीवी से समाचार दिखाकर और तरह-तरह का प्रचार कर के चुनाव को महंगा बना दिया है. उन्होंने बीजेपी के इशारे पर आरजेडी को हराने के लिए मुसलमान और यादव जाति के लोगों को प्रत्याशी बनाया है लेकिन ऐसा होगा नहीं, उनकी यह भी व्यापार की एक तकनीक है. "प्रशांत किशोर कभी जनहित की बात नहीं करते. गरीब-पिछड़े, दलित और महादलित के घर जाकर वह एक वक्त का भोजन नहीं कर सकते. वह इस जन्म में कभी नेता नहीं हो सकते, क्योंकि व्यापारी कभी नेता नहीं होता है, प्रशांत किशोर का कार्यालय धीरूभाई अंबानी के कार्यालय से भी हाईटेक है. कहां का पैसा है?
Business
'प्रशांत किशोर बन गए हैं महंगे चुनाव के जननी', तेजस्वी के MLA का बड़ा आरोप
'प्रशांत किशोर बन गए हैं महंगे चुनाव के जननी', तेजस्वी के MLA का बड़ा आरोप आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पीके के कारण देश में चुनाव महंगा हो गया है. गया: बिहार उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. गया जिले की दो विधानसभा सीट इमामगंज और

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रशांत किशोर पोलिटिकल व्यक्ति नहीं है, वोट काटने की नई तकनीक भाजपा ने माध्यम बनाकर लाया है. वह वास्तव में महंगे चुनाव के जननी हैं."- कुमार सर्वजीत, आरजेडी विधायक, बोधगया 'दूसरे मांझी को नेता नहीं बनने देंगे जीतनराम': कुमार सर्वजीत ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मांझी कभी भी चाहेंगे कि बिहार और जिले में मुसहर समाज का कोई बेटा सांसद या विधायक हो जाए?
उनके घर में ही इतना उम्मीदवार है कि 2025 के आम विधानसभा चुनाव में उनके घर का 15 से अधिक व्यक्ति प्रत्याशी होगा. आरजेडी कैंडिडेट रोशन मांझी गरीब का बेटा है. इमामगंज की जनता से अपील की है कि वह रोशन मांझी को जिताकर सदन तक भेजें. गरीब का बेटा ही आपको सही दिशा में ले जा सकता है, आपके दुख दर्द में वह साथ खड़ा होगा. युवाओं को आगे आना होगा: आरजेडी नेता ने उपचुनाव को बिहार को बचाने की लड़ाई बताते हुए कहा कि संविधान खतरे में है. बिहार में बेरोजगारी बढ़ी हुई है, ऐसे में बिहार को बचाने के लिए तेजस्वी यादव जैसे व्यक्ति को समर्थन देना होगा ताकि अपना बिहार आगे बढ़े. देश की आजादी के बाद पहली बार बिहार में ऐसा हुआ है कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. कोई अधिकारी नेता की बात नहीं सुनता है. 'गरीबों का उत्थान कैसे जंगल राज हो सकता है?': पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने जंगल राज के सवाल पर कहा कि गरीबों के उत्थान को भाजपा ने जंगल राज बताया है. बीजेपी के लोग विकास के नाम पर चर्चा नहीं करते. वह सिर्फ हिंदू खतरे में है की बात करते हैं, हम हिंदू नहीं हैं क्या?
हमने अपने आप को तो कभी खतरा महसूस नहीं किया, कहां खतरे में हिंदू है?
जो गिरिराज कहते हैं, गिरिराज सिंह कभी नौजवानों को रोजगार कैसे मिले. बेरोजगारी कैसे खत्म हो, इस पर कभी चर्चा नहीं करेंगे. वह सिर्फ समाज को बांटने के लिए नफरत फैलाते हैं. बिहार में करप्शन बढ़ गया है. कोई ऐसा कार्यालय नहीं है, जहां बगैर रिश्वत के काम हो. इस पर भाजपा या जदयू वाले कोई नहीं बोलेंगे.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
