अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

'एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे', PK बोले- चुनाव है तो लबनी लेकर घूम रहे हैं तेजस्वी - PRASHANT KISHOR

'एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे', PK बोले- चुनाव है तो लबनी लेकर घूम रहे हैं तेजस्वी - PRASHANT KISHOR बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने फिर बड़ा ऐलान किया है. आगे पढ़ें पूरी खबर. मुंगेर: बिहार के मुंगेर में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और राजद पर तीखा

'एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे', PK बोले- चुनाव है तो लबनी लेकर घूम रहे हैं तेजस्वी - PRASHANT KISHOR

Article Advertisement

'एक घंटे में शराबबंदी खत्म करेंगे', PK बोले- चुनाव है तो लबनी लेकर घूम रहे हैं तेजस्वी - PRASHANT KISHOR बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने फिर बड़ा ऐलान किया है. आगे पढ़ें पूरी खबर. मुंगेर: बिहार के मुंगेर में जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बिहार में बिहार में कांग्रेस लालू यादव के राजद की झोला उठाने वाली पार्टी है. इनका बिहार में कोई वजूद नहीं है. बिहार में अभी चुनाव है तो तेजस्वी लबनी लेकर घूम रहे हैं. ''अगर बिहार में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे के भीतर शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा. यह कानून पूरी तरह विफल हो चुका है. बिहार में शराबबंदी कानून अब सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है."- प्रशांत किशोर, संयोजक, जन सुराज 'शराब की होम डिलीवरी खुलेआम हो रही': मुंगेर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में शराब की दुकानें तो बंद हैं, लेकिन शराब हर जगह उपलब्ध है. अवैध बिक्री और होम डिलीवरी खुलेआम हो रही है. पीके का तेजस्वी पर हमला: महागठबंधन में कांग्रेस की कोई ताकत नहीं है. दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में उन्होंने बिहार को लालू यादव के हवाले कर दिया. प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को बाहर करने के ऐलान हमला किया. उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी लागू की गई थी. तब राजद भी सरकार का हिस्सा थे. राजद को पासी समाज की चिंता नहीं: उन्होंने कहा कि उस वक्त तेजस्वी यादव को पासी समाज की याद नहीं आई. तब उन्होंने शराबबंदी से ताड़ी को बाहर क्यों नहीं किया?

Article Advertisement

अगर उस समय याद नहीं आया तो उसके बाद भी जब राजद को सरकार में रहने का मौका मिला था तब उन्हें शराबबंदी से ताड़ी को बाहर कर देना चाहिए था. राजद को पासी समाज की कोई परवाह नहीं है. बिहार में 9 साल से शराबबंदी: बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू हुए 9 साल पूरे हो चुके है. नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू की थी, जिसके बाद शराब के निर्माण और व्यापार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौतें और शराब तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read