प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद गंगा में डुबकी लगाकर तोड़ा अनशन, अब सत्याग्रह का ऐलान Prashant Kishor Broke His Fast: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 14 दिन लंबा अनशन गंगा में डुबकी लगाकर खत्म किया।
यह हड़ताल बीपीएससी परीक्षा में धांधली और छात्रों के रोजगार के मुद्दे पर थी।
Prashant Kishor Broke His Fast : प्रशांत किशोर ने 14 दिनों के बाद गंगा में स्नान करने के बाद जूस पिया और अपना आमरण अनशन समाप्त किया।
इसके बाद प्रशांत किशोर ने गंगा किनारे बने जनसुराज आश्रम में जाकर सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।
प्रशांत किशोर पिछले 2 जनवरी से बीपीएससी छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन पर थे।
6 जनवरी की सुबह प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उसी दिन कोर्ट से उन्हें बेल मिल गई थी।
फिर तबियत खराब होने के कारण उन्हें 7 जनवरी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां से 11 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
प्रशांत किशोर ने आज यानी 16 जनवरी को मां गंगा में स्नान किया।
फिर मंच पर आने के बाद बीपीएससी छात्रों ने जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगले आठ महीनों में पूरे बिहार से एक लाख युवाओं को यहां लाकर सत्याग्रह की ताकत समझाई जाएगी।
समाज को जगाने के लिए तैयार किया जाएगा।
युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां गंगा किनारे किराया देकर आश्रम बनाया है और यहीं से जन सुराज सत्याग्रह आश्रम चलेगा।
20 जनवरी से युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, जो 11 मार्च तक चलेगी।
इस दौरान युवाओं को बताया जाएगा कि कैसे सरकार काम कर रही है।
युवाओं के अधिकार क्या-क्या हैं।
प्रशांत किशोर ने अधिकारियों को भी चेताया कि जिन अधिकारियों ने गांधी मूर्ति के पास से हमें हटाया था, वो तैयार हो जाएं, क्रिमिनल रिट के लिए कोर्ट भी जाएंगे।
गांधी मूर्ति के पास से हटाया इसलिए अब गंगा जी के किनारे आ गए।
Article Advertisement
Education
प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद गंगा में डुबकी लगाकर तोड़ा अनशन, अब सत्याग्रह का ऐलान
प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद गंगा में डुबकी लगाकर तोड़ा अनशन, अब सत्याग्रह का ऐलान Prashant Kishor Broke His Fast: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 14 दिन लंबा अनशन गंगा में डुबकी लगाकर खत्म किया। यह हड़ताल बीपीएससी परीक्षा में धांधली और छात्रों के रोजगार के मुद्दे पर थी। Prashant Kishor

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
