अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

फर्जी फेसबुक पेज मामले में बिहार बीजेपी अध्यक्ष की शिकायत पर प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज

पटना, बिहार: बिहार में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ताज़ा मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जहां बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना साइबर थाना में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है । बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर के भा

फर्जी फेसबुक पेज मामले में बिहार बीजेपी अध्यक्ष की शिकायत पर प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज

Article Advertisement

पटना, बिहार: बिहार में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ताज़ा मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जहां बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना साइबर थाना में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है ।

Article Advertisement

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर के भाषणों और वीडियो को बीजेपी के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक पेजों पर शेयर किया जा रहा है , जिससे जनता को भ्रमित करने की साजिश हो रही है। दिलीप जायसवाल के अनुसार, करीब 18 फर्जी फेसबुक पेज बिहार बीजेपी के नाम से चलाए जा रहे हैं। बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश जायसवाल ने कहा, "यह केवल पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश नहीं, बल्कि साइबर क्राइम की गंभीर श्रेणी में आता है।" उन्होंने मामले की जानकारी साइबर थाना के साथ-साथ साइबर सेल के एसपी को भी दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भीड़ के आंकड़ों को लेकर भी हमला बीजेपी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की हालिया गांधी मैदान जनसभा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "पीके ने 10 लाख लोगों की भीड़ का दावा किया था, लेकिन हकीकत में वहां 10 हजार लोग भी नहीं थे।" जायसवाल ने इसे फर्जी प्रचार और सोशल मीडिया की गलत रणनीति बताया। बीजेपी का सख्त रुख दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि बीजेपी सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पूरी तरह सतर्क है और जो कोई पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, कानूनी कार्रवाई से नहीं बचेगा। जनसुराज और PK पर बढ़ा राजनीतिक दबाव बीजेपी की इस शिकायत से प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जनसुराज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ऐसे समय में जब बिहार में चुनावी गतिविधियां तेज हैं, यह मामला साइबर अपराध और डिजिटल प्रचार के दायरे में राजनीतिक तनाव को और गहरा कर रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read