मोदी सरकार कितने दिन चलेगी?
प्रशांत किशोर ने बताया, गिना दीं BJP की मजबूरियां गांधी जयंती के दिन पटना में पार्टी के लॉन्चिंग कार्यक्रम से पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सीधे टारगेट पर लेना शुरू कर दिया है।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर नीतीश को लेकर बीजेपी की मजबूरियां भी गिनाई हैं।
Prashant Kishor News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है।
प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता घटी है।
अपने तीसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी कितने समय तक प्रधानमंत्री रहेंगे, ये जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, बंगाल, असम, तमिलनाडु और बिहार के नतीजों से तय होगा।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार के चुनाव दिसंबर 2025 से पहले होंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बीजेपी के खिलाफ फैसला आता है, तो निश्चित तौर पर सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठेंगे।
अगर बीजेपी इन राज्यों में अच्छा करती है तो उसकी सत्ता बरकरार रह सकती है।
2 अक्टूबर को पार्टी की लॉन्चिंग से पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी की मजबूरी है कि वह नीतीश कुमार को सत्ता से नहीं हटा सकती।
प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव नहीं जीत सकती है।
और उसकी मजबूरी है कि वह नीतीश कुमार को चीफ मिनिस्टर की कुर्सी से नहीं हटा सकती, क्योंकि दिल्ली में सरकार चलाने के लिए बीजेपी को नीतीश कुमार की जरूरत है।
इससे एक दिन पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बिहार में शराबबंदी, जमीन सर्वे और स्मार्ट मीटर का मुद्दा नीतीश कुमार की सत्ता की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
दरअसल प्रशांत किशोर बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह अपनी पार्टी के नेता नहीं होंगे, बल्कि कोई दलित उनकी पार्टी का नेता और चेहरा होगा।
प्रशांत किशोर ने शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
साथ ही बिहार की जनता को राइट टू रिकॉल कानून देने का भी वादा किया है।
जेडीयू ने प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा बिहार चुनाव की तैयारियों में लगी जेडीयू ने भी प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने सोमवार को प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि जन सुराज के नेता का काम पोस्टर बैनर लगाने का रहा है।
राजनीति में आने के बाद ही उन पर बात होगी।
वर्मा ने प्रशांत किशोर की विचारधारा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो भी बड़ा नेता चुनाव जीतने वाला था, उसी के साथ चिपककर प्रशांत किशोर ने अपनी पहचान बनाई है।
इससे पहले जेडीयू ने प्रशांत किशोर के 2 अक्टूबर के कार्यक्रम की लोकेशन गांधी मैदान से वेटनरी कॉलेज ग्राउंड शिफ्ट होने पर भी तंज कसा था और कहा था कि ये प्रशांत किशोर की पहली हार है।
Article Advertisement
Education
मोदी सरकार कितने दिन चलेगी? प्रशांत किशोर ने बताया, गिना दीं BJP की मजबूरियां
मोदी सरकार कितने दिन चलेगी? प्रशांत किशोर ने बताया, गिना दीं BJP की मजबूरियां गांधी जयंती के दिन पटना में पार्टी के लॉन्चिंग कार्यक्रम से पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सीधे टारगेट पर लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर नीतीश को लेकर बीजेपी की मजबूरियां भी गिनाई हैं। Prashant Kisho

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
