Crime
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज, इतनी महिलाओं को देंगे टिकट
Published: 26/8/2024, 2:15:23 pm•38 views•Seemanchal Live
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज, इतनी महिलाओं को देंगे टिकट बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। Prashant Kishor Statement On Bihar Assembly El

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज, इतनी महिलाओं को देंगे टिकट बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर भी एक्टिव हो गए हैं।
उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Prashant Kishor Statement On Bihar Assembly Election : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।
इस बीच जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि जन सुराज बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 में जन सुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि 2030 में जन सुराज से 70-80 महिलाओं को नेता बनाया जाएगा।
यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी, यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास था।
जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तब तक उनकी समान भागीदारी संभव नहीं है।
पीके ने बिहार के लोगों के लिए की ये बड़ी घोषणा पीके ने दावा किया कि 2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी, तब कोई भी व्यक्ति 10,000-12,000 रुपये की नौकरी के लिए बिहार छोड़ने को मजबूर नहीं होगा।
इसे लेकर उन्होंने सारा खाका तैयार कर लिया है।
इस दौरान प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी जमकर निशाना साधा।
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलें तो टिप्पणी की जा सकती है, लेकिन वे विकास मॉडल पर चर्चा करें तो हंसी आती है।
वे (नीतीश कुमार) पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं, उन्हें नहीं पता कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या होती है और वे बिहार के विकास की कहानी की बात कर रहे हैं।
जहां तक अपराध का सवाल है, जब तेजस्वी यादव 6 महीने पहले डिप्टी सीएम थे तो उनके लिए बिहार स्विट्जरलैंड था और 6 महीने बाद बिहार गटर बन गया है।
अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाएं तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



