बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. दो अक्टूबर यानि कल जन सुराज की होगी लॉचिंग. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. जदयू,आरजेडी और भाजपा के बाद अब एक नई पार्टी का राज्य में उदय हो रहा है. दो अक्टूबर को वेटनी कॉलेज ग्राउंड में अपनी पार्टी जन सुराज की लॉन्चिंग करने वाली है. उनका दावा है कि बिहार की राजनीतिक इतिहास के लिए यह दिन काफी बड़ा होगा. आपको बता दें कि बीते दो साल से बिहार के हर जिले में जाकर प्रशांत किशोर लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे लोग बिहार को न सिर्फ उसका पुराना गौरव वापस करेंगे, बल्कि बिहार को देश के तेजी से विकसित होने वाला राज्य बनाएंगे प्रशांत किशोर का कहना है कि दो अक्टूबर को पार्टी स्थापना के दिन जन सुराज के नेता यानी अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और पार्टी के संविधान का ऐलान भी किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट जोर देकर कहा कि वह न तो इस दल के नेता होंगे और न ही नेतृत्व परिषद में शामिल होने वाले हैं. प्रशांत के अनुसार, दल बनने के बाद वह पहले की तरह बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे. उन्होंने बताया कि दल बनने के बाद अलगे वर्ष की शुरुआत में फरवरी-मार्च के महीने में पटना के गांधी मैदान से जन सुराज बिहार के समग्र विकास को एक ब्लूप्रिंट को जारी किया जाएगा. बिहार के लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है. हर एक पंचायत का अलग-अलग घोषणापत्र भी जारी होगा. बिहार भाजपा पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना प्रशांत किशोर सभी दलों को निशाने पर ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को किसी गांव से खड़ा कर दिया जाए तो उन्हें 10 लोग भी नहीं पहचान पाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आपको को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करती है, मगर बिहार में उसकी स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बिहार में कोई बढ़ा चेहरा नहीं है. प्रशांत किशोर ने उठाया ट्रिपल S का मुद्दा प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ट्रिपल S यानी शराबबंदी, सर्वे (जमीन) और स्मार्ट मीटर नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की ‘आखिरी कील’ है. उन्होंने कहा, शराबबंदी सिर्फ कागजों में देखी गई है. जमीनी हकीकत इसके उलट है. शराब की दुकानों को बंद किया गया हैं. मगर होम डिलीवरी तेजी से जारी है. उन्होंने कहा कि जनसुराज शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रही है. हम मानते हैं कि इससे आने वाला राजस्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था के सुधार में लगाया जा सकता है. जमीन सर्वे और स्मार्ट मीटर से जनता खफा उन्होंने जमीन सर्वे का भी मुद्दा उठाया. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सर्वे गांवों में झगड़े और संघर्ष की वजह बन रहा है. नीतीश सरकार की ओर से किया गया जमीन सर्वे अगले छह माह में हर घर की झगड़े की वजह बनेगा. हाल की घटनाओं ने यह साबित कर दिया. स्मार्ट मीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर का उपयोग किया और वे इसके खिलाफ हो गए हैं. उनके बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है.
Article Advertisement
Education
बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति
बिहार में प्रशांत किशोर क्या दिखाएंगे करिश्मा, लालू-नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या है रणनीति चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह देखे जा रहे हैं. दो अक्टूबर यानि कल जन सुराज की होगी लॉचिंग. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक विनिंग फैक्टर की तरह दे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
