इलाज कराने को परेशान रहीं गर्भवती महिलाएं सदर अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिलाएं बेहद परेशान रहीं।
महिला डॉक्टर के आने के इंतजार में घंटों बैठी रहीं।
पेट दर्द व अन्य परेशानियों से परेशान महिलाओं ने मजबूरी में जेनरल वार्ड में जाकर डॉक्टरों से दिखाया।
Bihar
इलाज कराने को परेशान रहीं गर्भवती महिलाएं
इलाज कराने को परेशान रहीं गर्भवती महिलाएं सदर अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिलाएं बेहद परेशान रहीं। महिला डॉक्टर के आने के इंतजार में घंटों बैठी रहीं। पेट दर्द व अन्य परेशानियों से परेशान महिलाओं ने मजबूरी में जेनरल वार्ड में जाकर डॉक्टरों से दिखाया। वहीं शिशुवार्ड में डॉक्टर के द

Article Advertisement
Article Advertisement
वहीं शिशुवार्ड में डॉक्टर के देर से आने के कारण भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।ओपीडी में इलाज कराने के लिए महिला चिकित्सक कक्ष के बाहर सोमवार को सुबह से ही कई महिलाएं बैठी नजर आईं।
समय बीतता गया महिलाओं की भीड़ बढ़ती गयीं।
महिला डॉक्टर के आने के इंतजार में दो- तीन घंटे बैठने के बाद भी उनके नहीं पहुंचने से मरीजों की बेचैनी बढ़ने लगीं।
महिला डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहीं कई महिलाएं गर्भवती थीं।
पेट दर्द व अन्य परेशानियों कई महिलाओं ने महिला डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर जेनरल वार्ड में इलाज कराया।
वहीं कहीं मरीज महिला डॉक्टर के नहीं पहुंचने के कारण बिना इलाज कराए ही सदर अस्पताल से वापस लौट गयीं।
जीवछपुर टोका गांव के प्रह्लाद शर्मा की गर्भवती पत्नी पूजा कुमारी ने कहा कि जल्दी इलाज कराने के लिए वह करीब साढ़े आठ बजे ही ओपीडी पहुंच गयी गयी थी।
करीब 12 बजे तक महिला डॉक्टर ओपीडी में इलाज करने नहीं पहुंची।
मानिकपुर पंचायत के अर्राहा गांव निवासी मो. शफीक की पत्नी की गर्भवती पत्नी शबनम खातून के परिजनों ने बताया कि सुबह से ओपीडी में महिला डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।
महिला डॉक्टर के नहीं अने के कारण मरीज ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का चक्कर लगा रही रहीं।
अर्राहा गांव की ही नजराना खातून भी दर्द से परेशान रहीं।
उन्होंने कहा कि वह सुबह से ही डॉक्टर के आने का इंतजार कर रही हैं।
करीब तीन- घंटे इंतजार करते हुए हो गए लेकिन डॉक्टर का पता नहीं चल सका है।
इलाज कराने अस्पताल पहुंची कई महिलाएं निजी क्लिनिक में चली गयीं।
कुछ महिलाओं ने जेनरल वार्ड में इलाज कराया।
महिलाओं के परिजनों कहा कि महिला डॉक्टर के समय से नहीं आने के कारण मरीजों को अक्सर परेशानी उठानी पड़ती है।
कई बार शिकायतें भी की गयी लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिखायी दे रहा है।
परिजनों ने कहा कि महिला डॉक्टर आती भी हैं तो ओपीडी का समय समाप्त होने के पहले ही निकल जाती हैं।
शिशु रोगी कक्ष के बाहर भी मरीजों की सोमवार को भीड़ लगी रही।
छोटे- छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं व अन्य परिजन ओपीडी के बरामदे पर बैठे नजर आए।
ओपीडी शुरू होने के करीब दो- तीन घंटे बाद तक डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीजों की कतार लगी रही।
डॉ. डीपी गुप्ता ने बताया कि वे समय पर ही ओपीडी में पहुंच गए थे।
एसएनसीयू और इमरजेंसी में मरीजों को देखने के कारण मरीजों का थोड़ी परेशानी हुई।
महिला डॉक्टर इमरजेंसी के ओटी में मरीजों को देखने गयी थीं।
अनुपस्थित डॉक्टर से शोकॉज मांगा जाएगा।
ड्यूटी के प्रति कोताही सहन नहीं किया जाएगा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
