जयनगर लाइव के माध्यम से .. पत्रकार सम्मान समारोह .जयनगर लाइव के माध्यम से .. पत्रकार सम्मान समारोह .....…..प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिला के जयनगर में जिले के चर्चित एवं लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल "जयनगर लाइव"के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थापक सह प्रधान संपादक पप्पू कुमार पूर्वे और मुख्य संयोजक सुमित कुमार राउत के संचालन में पत्रकार सम्मान समारोह के नाम से एक कार्यक्रम मधुबनी जिला मुख्यालय के सीमांचल क्षेत्र जयनगर किसान भवन के सभागार में आयोजित की गई।
. कार्यक्रम में वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका एवं चुनौतियां विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।प्रेस की स्वतंत्रता पर विचार विमर्श के साथ पत्रकारों की मूलभूत समस्या पर चर्चा सहित विभिन्न विन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
अपने उदगार भाषण के क्रम में जिला परिषद सदस्य अंजलि कुमारी ने मीडिया पर प्रहार करते हुए कही कि आप के वर्तमान समय मे मीडिया क्या कर रही हैं, सभी लोग जानते हैं।मीडिया अपनी राहो से भटक रही हैं।पेड़ न्यूज़ की संख्या दिनहुदिन बढ़ती जा रही है।जो मीडिया के लिए ठीक नही है।
. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहां कि वर्तमान समय में पत्रकारों को मजबूती के साथ संगठित होने की आवश्यकता हैं।हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा हमें संगठित होकर सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को जमीनी स्तर पर लागू करवाना होगा।
. उन्होंने कहां कि हम पत्रकारों को मजबूती प्रदान करने तथा उन्हें उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
साथ ही आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचार,आत्मघाती हमले,हत्या,मारपीट आदि की घटनाओं पर चिन्ता जाहिर की गई।भविष्य में ऐसा न हो इस पर विचार किया गया।पत्रकारों के साथ हुए किसी घटना पर सरकार व प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं किया जाना चिन्ता का विषय हैं।कार्यक्रम में पत्रकारों ने संगठित होकर एकसाथ एक दूसरे पत्रकार को सहयोय करने की बात कहीं।
. यह कार्यक्रम जयनगर लाइव के संस्थापक सह प्रधान संपादक पप्पू कुमार पूर्व की अध्यक्षता व मुख्य संयोजक सुमित कुमार राउत के संचालन में आयोजित समारोह का उदघाटन खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद,जिला परिषद सदस्य अंजलि कुमारी,कैलाश पासवान,ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत,संतोष शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत ने कहां कि पत्रकारिता वह जज्बा हैं, जिससे समाज व देश की बड़ी सेवा होती हैं।वैगर किसी इमदाद व सुरक्षा के पत्रकार जो काम करते हैं,उसकी तारीफ जितनी भी की जाय,वह कम होगी।आज जरूरत हैं इसी तरह के जुनून व माददा रखने वाले इस फील्ड में आए और देश के चौथा स्तंभ को और भी सशक्त बनाएं।
. उन्होंने ग्राम रक्षा दल द्वारा 61 दिनों की आन्दोलन की विशेष चर्चा की ।
पत्रकार सम्मान समारोह को डॉ प्रवीण प्रभात,शम्भू गुप्ता, सविता देवी दुर्गानंद झा, पत्रकार नित्यानंद झा,जगदीश यादव समेत दर्जनों पत्रकारों ने संबिधित करते हुए पत्रकारों से कहां कि अकेले किसी व्यक्ति का कोई अस्तित्व नही होता।
लाइव के संगठन का साथ मिलने पर ही वह चमकता हैं और रोशनी बिखेरता हैं।संगठन से ही हमारी पहचान बनती हैं।इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए।संगठन के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण किसी व्यक्ति के लिए नही बल्कि उससे जुड़े विचार के प्रति होना चाहिए।
मौके पर उपस्थित पत्रकार नित्यानंद झा ने कहां कि पत्रकार और समाज एक दूसरे से जुड़े हैं।पर आज पत्रकार केवल प्रसिद्ध पाने का रास्ता बन गई हैं।प्रसिद्ध ऐसे नही मिलती।इतिहास गवाह हैं कि पत्रकार के लेखन सामाजिक,आर्थिक हर तरह की रचना मन को भा जाती थी।समाज के सामने जब भी ऐसी रचनाएं आई तब पत्रकारों ने प्रसिद्धि पाई।
सभी आए हुए पत्रकारों, लाइव के सदस्यों और पदाधिकारियो को मिथिला के प्रतीक पाग, दोपट्टा और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।सभी पत्रकारों को एकजुट होकर लाइव तथा संगठन के प्रति काम करने की प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत की गई।
साथ ही सभी पत्रकारों के बीच प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया गया।
. स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रदीप कुमार नायक कहते हैं कि प्रेस की स्वतंत्रता शांति और लोकतंत्र का मूलभूत आधार हैं।इसलिए आम जन तक सूचनाएं स्वतंत्र और निर्वाध गति से पहुँचती हैं, तो उसे समाज का हर व्यक्ति इनके जरिए कुछ ऐसी शक्तियां ग्रहण करता हैं, जो उसे अपने जीवन को सही तरीके से संचलित करने में मदद करती हैं।सूचना की पहुँच की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार के लिए बेहद जरूरी हैं
Article Advertisement
Crime
जयनगर लाइव के माध्यम से .. पत्रकार सम्मान समारोह
जयनगर लाइव के माध्यम से .. पत्रकार सम्मान समारोह .जयनगर लाइव के माध्यम से .. पत्रकार सम्मान समारोह .....…..प्रदीप कुमार नायक मधुबनी जिला के जयनगर में जिले के चर्चित एवं लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल "जयनगर लाइव"के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थापक सह प्रधान संपादक पप्पू कुमार पूर्वे और मुख्य संयोजक सु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
