अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

फारबिसगंज:प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की बैठक हुई सम्पन्न,एसोसिएशन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प।

प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय शिप अबाकस इंस्टिट्यूट, फारबिसगंज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के संस्थापक राशिद जुनैद ने बताया कि पिछले छह माह से कोचिंग संस्थानों की हालत काफी दयनीय है बहुत सारे संस्थान आर्थिक तंगी के कारण बंद हो चुके हैं। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार क

फारबिसगंज:प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की बैठक हुई सम्पन्न,एसोसिएशन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प।

Article Advertisement

प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय शिप अबाकस इंस्टिट्यूट, फारबिसगंज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के संस्थापक राशिद जुनैद ने बताया कि पिछले छह माह से कोचिंग संस्थानों की हालत काफी दयनीय है बहुत सारे संस्थान आर्थिक तंगी के कारण बंद हो चुके हैं।

Article Advertisement

लेकिन इस बीच केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आगामी 21 सितंबर से वर्ग नवम से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को के लिए संस्थान खोले जाने का एसोसिएशन स्वागत करती है। औऱ इस संदर्भ सरकार की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन हो इस पर सभी सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड संरक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आने वाले समय में एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कोचिंग संस्थानों का निबंधन होना आवश्यक है इसके लिए एसोसिएशन नीति तैयार कर रही है जल्द ही इस संदर्भ में प्रशासन से संपर्क स्थापित कर उक्त कार्य को करने पर बल दिया जाएगा। प्रखंड समन्वयक नवनीत सिन्हा ने बताया कि एसोसिएशन के जवाबदेही का विस्तार करने हेतु संस्थापक राशिद जुनैद के निर्देश पर सर्वसम्मति से प्रखंड कोषाध्यक्ष अयूब खान, प्रखंड सचिव कृष्णा मेहरा व सोशल मीडिया प्रभारी महताब अंसारी को नियुक्त करने के लिए प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सिबतैन अहमद द्वारा प्रस्ताव की अनुसंशा किए जाने पर उक्त को जिम्मेवारी सौपीं गयी। साथ ही संदीप चौरसिया ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। वही इस मौके पर शमसाद अंसारी, मो० निजामुद्दीन, विवेक राज, ज्योति सिंह, श्री प्रसाद कारपत,परख कुमार, आनंद श्रेय, मुकेश कुमार, सफी अफजल ,राजा सुल्तान, मिकाईल अंसारी, संदीप चौरसिया, अयूब खान, कृष्णा मेहरा, ज्योतिष कर्ण, आलोक पांडेय, नवनीत सिन्हा, नीरज कुमार आदि शामिल थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read