अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के हजारों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं शामिल थी जिन्होंने सरकार द्वारा तीन वर्षों से गांव में सड़क बनाने का झूठा

तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Article Advertisement

तीन वर्षों से सड़क बनने आस लगाए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के हजारों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं शामिल थी जिन्होंने सरकार द्वारा तीन वर्षों से गांव में सड़क बनाने का झूठा दिलासा देने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद वार्ड संघ अध्यक्ष मो आफाक आलम ने बताया बैसा प्रखंड के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक डुमरिया गांव है जो कनकई नदी के तट पर बसा है। सात सौ से अधिक परिवार वाले इस गाव में प्रतिवर्ष ग्रामीणों को बाढ़ के साथ-साथ नदी कटाव की दोहरी मार झेलनी पड़ती है।साल 2016 में जब क्षेत्र में बाढ़ आयी थी तो तत्कालीन डीएम ने इस गांव का दौरा किया था और ग्रामीणो की स्थिति को देखकर तत्काल विभाग को इस गांव में सड़क निर्माण का निर्देश भी दिया गया था। जिसके आलोक में विभाग के अधिकारी व कर्मियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर मापी का कार्य भी किया गया। पर तीन साल बीत चुके हैं अभी तक सड़क बनना तो दूर की बात इसका शिलान्यास भी नहीं किया गया। इस सड़क के नहीं बनने के कारण ग्रामीणो को काफी परेशानी उठानी पर रही है। खासकर स्कूली बच्चों को बरसात के महीने में बहुत परेशानी होती है। स्कूल जाने की इच्छा के वावजूद भी सड़क नहीं रहने के कारण उनके अभिभावक उन्हें स्कूल भेजना बेहतर नहीं समझते है। इस संबंध में विभागीय जेई अनिल कुमार ने बताया कि डुमरिया गांव को जोड़ने वाली पीडब्लूडी श्रीप्रसाद के घर से पूर्व पक्की डुमरिया टोला सड़क जो लगभग एक किलोमीटर लंबी है, इसका विभाग द्वारा पहले सर्वे किया गया फिर डीपीआर तैयार किया गया है। जैसे ही सरकार की स्वीकृति मिलेगी क्षेत्र के अन्य गांव की तरह इस गाव में भी सड़क बनेगी। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read