अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बहाली को ले हड़ताल पर डटे हैं हटाए गए कर्मी

बहाली को ले हड़ताल पर डटे हैं हटाए गए कर्मी बिजली विभाग के ईई के खिलाफ सोमवार को तीसरे दिन भी हटाए गए मानव बल हड़ताल पर डटे रहे। प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मानव बलों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बिजली विभाग के अधिकारियों पर

बहाली को ले हड़ताल पर डटे हैं हटाए गए कर्मी

Article Advertisement

बहाली को ले हड़ताल पर डटे हैं हटाए गए कर्मी बिजली विभाग के ईई के खिलाफ सोमवार को तीसरे दिन भी हटाए गए मानव बल हड़ताल पर डटे रहे। प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मानव बलों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बिजली विभाग के अधिकारियों पर श्रम कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

Article Advertisement

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पप्पू कुणाल ने कहा कि सेवा शर्त और मानवाधिकार का उल्लंघन करते हुए श्रम अधीक्षक के आदेश के बाद भी बिजली विभाग के ईई मानव बल बहाल नहीं कर रहे हैं। श्रम कानून के मुताबिक हड़ताल की अवधि में न तो बर्खास्त किया जाता है और न ही दंडित लेकिन ईई ने हड़ताल पर गए मानव बलों का योगदान नहीं लिया। यह सरासर अन्याय है। डिवीजन अध्यक्ष अंजन ठाकुर और सचिव भगवान साह ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रखने की बात दोहराई। कहा कि मंगलवार को बिजली विभाग के ईई का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार, अमर कुमार, इन्द्रानंद पासवान, बैद्यनाथ दास, सुमन ठाकुर, जोनी कुमार, रामकृष्ण भारती, मो. कलाम, सोनू झा,दिनेश मंडल आदि थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read