अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय रसोईया संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले किये गये विरोध प्रदर्शन में शामिल रसोइया मानदेय बढ़ाने, ड्यूटी के दौरान सरकारी स्तर पर ड्रेस उपलब्ध कराने सहित दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मा

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

Article Advertisement

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय रसोईया संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले किये गये विरोध प्रदर्शन में शामिल रसोइया मानदेय बढ़ाने, ड्यूटी के दौरान सरकारी स्तर पर ड्रेस उपलब्ध कराने सहित दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।

Article Advertisement

राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के प्रदेश सचिव कृत्यानंद देवराज ने कहा कि स्कूलो में रसोईया से दिन भर काम कराया जाता है। लेकिन उन लोगों को दैनिक मजदूरी से भी कम राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कार्यरत सभी रसोईया को प्रत्येक महीने पन्द्रह सौ की जगह दस हजार रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर संघ के गठन की तैयारी की जा रही है। संघ के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस सूत्री मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।जिला महासचिव गौरव कुमार ने कहा कि स्कूलों में रसोईया चयन की प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में होनी चाहिए। स्कूलो में 30 बच्चे पर एक रसोईया बहाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यरत रसोईया के साथ अप्रिय घटना होने पर सरकारी अनुदान की सुविधा होनी चाहिए। मौके पर सविता देवी, सुलेखा देवी, सरिता देवी, फुलवती देवी, कंचन देवी, ललिता देवी, कलावती देवी, इंदु देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, पामा देवी आदि मौजूद रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read