अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

PUBG Mobile India New Features तक, ये नए अपडेट्स आपके लिए जानना जरूरी

PUBG Mobile India के रीलॉन्च ( PUBG Relaunch) की बातें पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है. पबजी भारत में वापसी (PUBG Return to India) के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी कर रहा है.   तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही जा रही है कि पबजी बहुत जल्द रीलॉन्च होगा. लेकिन अभी भी इसके रीलॉन्च को लेकर त

PUBG Mobile India New Features तक, ये नए अपडेट्स आपके लिए जानना जरूरी

Article Advertisement

PUBG Mobile India के रीलॉन्च ( PUBG Relaunch) की बातें पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है. पबजी भारत में वापसी (PUBG Return to India) के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी कर रहा है.   तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही जा रही है कि पबजी बहुत जल्द रीलॉन्च होगा. लेकिन अभी भी इसके रीलॉन्च को लेकर तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है. आइए बताते हैं क्या है पबजी के वापसी पर अपडेट और क्या नए अपडेट्स आप इस गेम में देख पाएंगे...   पिछले कुछ समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कोरियन टेक कंपनी Krafton ने भारत में PUBG Relaunch की घोषणा कर दी है. खुद कंपनी ने भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भारत में वापसी का ऐलान (PUBG Corporation announced their return in India ) किया था. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि पबजी दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. PUBG Mobile India ने अपने नए वेबसाइट में भी वापसी का जिक्र किया है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि (PUBG relaucn official announcement) नहीं की है.   क्या होंगे अपडेट (Update on PUBG) प्राप्त जानकारी के मुताबिक PUBG में नए अपडेट्स (PUBG Updates) होंगे. PUBG Mobile India के नए वर्जन में Green Blood stain Effect फीचर होने की बात कही गई है. बताते चलें कि कोरिया में खेले जाने वाले PUBG में ये फीचर पहले से ही मौजूद है. इसके अलावा भारत में रीलॉन्च होने वाले गेम में आयु सीमा (Age limit) के हिसाब से समय फिक्स किया जाएगा. यानी छोटे बच्चों (underage player) की सेहत को ध्यान रखकर नया अपडेट तैयार किया गया है. कंपनी भारत में करेगी 100 मिलियन डॉलर का निवेश पबजी चलाने वाली कंपनी Krafton ने साफ कर दिया है कि वो भारत में लंबे समय तक रहने (PUBG for a sustainable future ) के लिए ही वापसी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश (PUBG to invest 100 Million USD) करने की भी घोषणा की है.      

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read