BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले

Published: 31/7/2021, 8:46:46 am199 viewsSeemanchal Live

पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले पुडुचेरी, 30 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,815 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 65 वर्षीय ए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले
पुडुचेरी में कोविड-19 के 90 नए मामले पुडुचेरी, 30 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,815 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 65 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,793 हो गई। नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 53, कराईकल में 18, माहे में 14 और यानम में पांच नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 979 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 189 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 790 लोग पृथक-वास में हैं। कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 82 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,043 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.69 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। निदेशक ने बताया कि अब तक 37,799 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,969 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 4.93 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 6.96 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read