अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पुणे में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत

पुणे में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत पुणे, 22 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले के उरुली कंचन इलाके में शुक्रवार को दो गिरोहों के बीच आपसी गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार, यह घटना उरुली कंचन चौक

पुणे में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत

Article Advertisement

पुणे में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत पुणे, 22 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले के उरुली कंचन इलाके में शुक्रवार को दो गिरोहों के बीच आपसी गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये ।

Article Advertisement

पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार, यह घटना उरुली कंचन चौक पर करीब ढाई बजे हुयी, जब संतोष जगताप नामक व्यक्ति अपने दो सहयोगियों के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकल रहा था । पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) नम्रता पाटिल ने बताया, ‘‘चार लोगों ने जगताप पर गोली चला दी। जगताप के एक सहयोगी के पास बंदूक थी, और उसने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी जो विपक्षी गिरोह के सदस्य को लग गयी।’’ अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी के बाद जगताप और विपक्षी गिरोह के घायल सदस्य को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जगताप के दो सहयोगियों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में पुरानी रंजिश के कारण यह गोलीबारी हुयी है। पुलिस ने बताया कि जगताप का रिकॉर्ड आपराधिक है और उसके खिलाफ हत्या का आरोप है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read