अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Purnia:- खराब अरवा चावल लेने से लाभुकों का इंकार

खराब अरवा चावल लेने से लाभुकों का इंकार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत में जनवितरण लाभुकों ने सड़ा हुआ खराब अरवा चावल लेने से इंकार करते हुए डीलर के घर जमकर हंगामा मचाया । दर्जनों लाभुकों ने डीलर के घर पर हंगामा मचाते हुए कहा बगल के धमदाहा प्रखंड के सभी गाँव में डीलरों के द्व

Purnia:- खराब अरवा चावल लेने से लाभुकों का इंकार

Article Advertisement

खराब अरवा चावल लेने से लाभुकों का इंकार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत में जनवितरण लाभुकों ने सड़ा हुआ खराब अरवा चावल लेने से इंकार करते हुए डीलर के घर जमकर हंगामा मचाया । दर्जनों लाभुकों ने डीलर के घर पर हंगामा मचाते हुए कहा बगल के धमदाहा प्रखंड के सभी गाँव में डीलरों के द्वारा अच्छा उसना चावल दिया जाता है परन्तु भवानीपुर प्रखंड के सभी डीलरों के द्वारा सड़ा हुआ अरवा चावल दिया जाता है।

Article Advertisement

लाभुकों ने बताया दिनभर पॉश मशीन का लिंक नहीं रहने से भी उनलोगों को लाइन में दिनभर रहना पड़ता है। दिनभर खड़े रहने के बाद जब उनलोगों का नंबर आता है तो सड़ा हुआ अरवा चावल उनलोगों को डीलर के द्वारा दिया जाता है। लाभुकों ने सड़ा हुआ अरवा चावल दिखाते हुए कहा कि यह चावल जानवर के खाने के लायक भी नहीं है। डीलर ललन ठाकुर के घर अनाज लेने पहुंचे बलिया एवं मधवापुर गाँव घौली देवी, राजकुमार भगत, वकील मंडल, सिया देवी, पिलखी देवी, प्रकाश मंडल, गुड्डू शर्मा, पानो देवी, पूनम देवी, अरविन्द शर्मा आदि ने बताया कि इस तरह का सड़ा हुआ अनाज खाने से उनलोगों को बीमारी आ जाएगी। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललन ठाकुर ने बताया की समूचे प्रखंड क्षेत्र के डीलरों को एसएफसी गोदाम से सड़ा हुआ अरवा चावल दिया गया है। संघ के द्वारा कई बार इसको लेकर वरीय अधिकारीयों से शिकायत की गयी। परन्तु भवानीपुर प्रखंड में उसना की जगह अरवा चावल वितरण के लिए दिया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read