अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानें

Article Advertisement

India

निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो एयरपोर्ट निर्माण: प्रमंडलीय आयुक्त का निर्देश

पूर्णिया, बिहार | Airport Construction News प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्धारित मापदंड एवं तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। प्रमंडलीय सभागार में हुई इस समीक्षा बैठक में डीएम अंशुल कु

निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो एयरपोर्ट निर्माण: प्रमंडलीय आयुक्त का निर्देश

Article Advertisement

पूर्णिया, बिहार | Airport Construction News प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्धारित मापदंड एवं तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। प्रमंडलीय सभागार में हुई इस समीक्षा बैठक में डीएम अंशुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने आयुक्त को अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट से जुड़ी भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रगति पर है। अब तक 3.06 करोड़ रुपये मुआवजा संबंधित रैयतों को भुगतान किया जा चुका है। कुल 61 रैयतों में से 45 का एलपीसी तैयार हो चुका है और शेष के लिए दैनिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सिविल इनक्लेव और संपर्क पथ निर्माण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एयरपोर्ट की कुल 1706 मीटर लंबी चहारदीवारी में से 671 मीटर का कार्य अंतिम चरण में है , शेष कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा, ट्रैंच कटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और बीम निर्माण एवं पीसीसी कार्य तेजी से चल रहा है । आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, एएआई प्रतिनिधि, बीडीओ, अंचलाधिकारी के नगर , तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ-साथ जिले में चल रही अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read