अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

Purnea:- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रोगियों को आउटडोर के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलती है। इससे लोगों को जरूरत की स्थिति में बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा लेनी पड़ती है। इससे रोगी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। विदित हो कि यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटडोर और इंडोर सेवा

Purnea:- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं

Article Advertisement

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रोगियों को आउटडोर के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलती है। इससे लोगों को जरूरत की स्थिति में बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा लेनी पड़ती है। इससे रोगी की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Article Advertisement

विदित हो कि यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटडोर और इंडोर सेवा चलती है। आउटडोर सेवा के दौरान सुबह 8 से 1 बजे तक रोगी सुविधा का लाभ लेते हैं। इस दौरान आने वाले जरूरतमंद रोगी आउटडोर में स्थित अलग अलग कमरों में तैनात चिकित्सकों को अपनी बीमारी दिखाते हैं। इनमें मेडिसिन विभाग और सर्जरी विभाग के अलावा महिला विभाग में दिखाने वाले रोगी को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत की स्थिति में जांच के लिए लिखा जाता है। इस जांच के लिखे जाने के बाद महिला विभाग से पश्चिम भाग स्थित सटे कक्ष में अल्ट्रासाउंड की जांच की जाती है। यह सुविधा सिर्फ आउटडोर के दौरान मिलती है। इस सेवा समय समाप्ति के बाद रोगी को अल्ट्रसाउंड की जांच की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे रोगी को बाहर के जांच का सहारा लेना पड़ता है, जबकि इंडोर सेवा में एक दर्जन वार्ड समेत इमरजेंसी की सेवा चलती है। 24 घंटे के दौरान यहां डेढ़ से दौ सौ रोगी को देखने और लगभग आधे से अधिक रोगी को भर्ती करने की स्थिति होती है। इनमें कई रोगी को आवश्यक जांच की भी जरूरत पड़ती है जिसकी सुविधा रोगी को नहीं मिल पाती है। इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वरुण कुमार ठाकुर बताते हैं कि अल्ट्रासाउंड जांच में एक चिकित्सक रहने के कारण यह परेशानी है। चिकित्सक और स्थल की सुविधा बढ़ने के बाद इस सुविधा को बढ़ सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read