अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

पूर्णिया डीएम ने जीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

जीएमसीएच आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा ससमय उपलब्ध कराएं : डीएम अंशुल कुमार पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, परीक्षा हॉल, ओपीडी, विभिन्न वार्डों और पूरे क

पूर्णिया डीएम ने जीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

Article Advertisement

जीएमसीएच आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा ससमय उपलब्ध कराएं : डीएम अंशुल कुमार पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने गुरुवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, परीक्षा हॉल, ओपीडी, विभिन्न वार्डों और पूरे कैंपस का बारीकी से जायजा लिया।

Article Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीएम ने इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉपर तार चोरी पर कड़ी कार्रवाई एसी के कॉपर तार चोरी की घटना पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एसी मरम्मत में लगने वाली अनुमानित राशि 10 लाख रुपये आउटसोर्स सुरक्षा एजेंसी के भुगतान से काटने का निर्देश दिया। सफाई और सुरक्षा पर जोर डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक व्यक्ति को सीसीटीवी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाए। लेबर वार्ड और सी-सेक्शन पर चर्चा लेबर वार्ड निरीक्षण के दौरान डीएम ने जुलाई माह की समरी शीट का गहन अवलोकन किया और कर्मियों को इसे मेंटेन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उन महिलाओं से जानकारी जुटाने को कहा, जो मेडिकल कॉलेज के बजाय निजी संस्थानों में प्रसव कराती हैं, और सी-सेक्शन मामलों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। अन्य निर्देश एसएनसीयू की स्थिति का मुआयना किया गया। बीएमएसआइसीएल के अभियंता एवं एनसीसी प्रतिनिधि से जीएमसीएच प्रांगण की विस्तृत जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. संजय कुमार को अस्पताल की कमियों की सूची सौंपने का निर्देश दिया गया। अंत में डीएम ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि जीएमसीएच में आने वाले हर मरीज को सहजता से और समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read