अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

पूर्णिया :गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लासेज की शुरुआत से विद्यार्थियों में खुशी.

- 3 अप्रैल पूर्णिया छात्र नेता सौरभ कुमार ने गोरेलाल मेहता बनमनखी ने गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लास की शुरुआत करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है। जारी बयान में सौरभ कुमार ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के सबसे पहला कॉलेज है गोरेलाल मेहता महाव

पूर्णिया :गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लासेज की शुरुआत से विद्यार्थियों में खुशी.

Article Advertisement

- 3 अप्रैल पूर्णिया छात्र नेता सौरभ कुमार ने गोरेलाल मेहता बनमनखी ने गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लास की शुरुआत करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है। जारी बयान में सौरभ कुमार ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के सबसे पहला कॉलेज है गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी, जहां छात्रों के लिए गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लास की शुरुआत की गयी है।

Article Advertisement

सौरभ कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं घर बैठे अपनी पढ़ाई आराम से करेंगे और छात्रों को पढ़ने में जो भी समस्याएं होगी, वे कॉलेज के प्राचार्य को बताएंगे। उन्होंने कहा कि करोना वायरस को लेकर के छात्रों को पढ़ाई करने में तो काफी परेशानी हो रही थी, जिसे जीएलएम कॉलेज बनमनखी ने दूर कर दिया। छात्रों के हितों के लिए प्राचार्य द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। छात्र लॉकडाउन में भी अपने घर से छात्र व छात्राएं पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा है कि पूर्णिया विवि क्षेत्र के सभी कॉलेजों को इसी तरह से गूगल ई-लर्निंग क्लास रूम की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि सभी कॉलेजों को आदेश दिया जाए कि गूगल के जरिए ई-लर्निंग क्लास की शुरुआत की जाए, जिससे छात्रों तथा छात्राएं निर्बाध रूप में अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read