अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: PM मोदी की सभा से भी मोबाइल चुराने वाले 7 साइबर ठग गिरफ्तार

पूर्णिया, 18 सितंबर (भाषा): बिहार के पूर्णिया जिले की पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह न सिर्फ मोबाइल चोरी करता था, बल्कि चोरी किए गए फोन का लॉक तोड़कर लोगों के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से पैसे भी उड़ाता था । पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से

पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: PM मोदी की सभा से भी मोबाइल चुराने वाले 7 साइबर ठग गिरफ्तार

Article Advertisement

पूर्णिया, 18 सितंबर (भाषा): बिहार के पूर्णिया जिले की पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह न सिर्फ मोबाइल चोरी करता था, बल्कि चोरी किए गए फोन का लॉक तोड़कर लोगों के डिजिटल यूपीआई अकाउंट से पैसे भी उड़ाता था । पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 84 चोरी के मोबाइल फोन, 4 आधार कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। बस स्टैंड से गिरफ्तारी, 84 मोबाइल बरामद मामला तब सामने आया जब सहायक खजांची थाने की पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते 7 युवकों की तलाशी ली। जांच में उनके पास से कुल 84 चोरी के मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करता था और फिर डिजिटल ठगी को अंजाम देता था। PM मोदी की सभा से चोरी हुए 23 मोबाइल पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी 23 मोबाइल फोन चोरी किए थे । आरोपी मोबाइल का लॉक तोड़कर उसमें मौजूद UPI और डिजिटल वॉलेट्स का इस्तेमाल कर पैसों की चोरी करते थे। चोरी किए गए पैसों को वे फर्जी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे और बाद में मोबाइल को बाजार में बेच देते थे। 3-4 महीनों से जगह बदल कर कर रहे थे ठगी पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि गिरोह के सदस्य पिछले 3-4 महीनों से लगातार जगह बदलते रहते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। गिरफ्तार 7 आरोपियों में से 6 पश्चिम बंगाल और 1 झारखंड का रहने वाला है। इनमें से दो आरोपी तकनीकी विशेषज्ञ हैं जो मोबाइल का लॉक तोड़ने और डिजिटल खातों से लेन-देन करने में माहिर थे। पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पुलिस अब बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों के असली मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से न केवल डिजिटल ठगी के मामलों पर अंकुश लगेगा बल्कि लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने का संदेश जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read