पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोले पूर्णिया सांसद- 'कहा था नंबर ट्रेस करके दिखाओ' पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पिछले दो महीने से धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी आरा से हुई है. भोजपुर: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले युवक को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी करते हुए राम बाबू राय नाम के शख्स को आरा के डुमरिया शाहपुर से गिरफ्तार किया है. राम बाबू ने 13 सेकंड का एक वीडियो भेजकर कहा था कि सांसद पप्पू यादव का हमलोग 5 से 6 दिन में कत्ल करने जा रहे हैं. पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार: बता दें कि एक दिसंबर की सुबह राम बाबू राय ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 5 से 6 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी. 7480840395 व्हाट्सएप नंबर से धमकी देते हुए राम बाबू राय ने कहा था कि पप्पू यादव को 5 से 6 दिन में खत्म करने का आर्डर मिला है, हम लोग उसे जल्द मारेंगे. हम पटना पहुंच चुके हैं. ''डुमरिया से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पूर्णिया पुलिस उसे अपने साथ ले गई है. उससे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया?.'' - कुमार रजनीकांत, शाहपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर आरा से पूर्णिया पुलिस ने पकड़ा: राम बाबू राय ने सांसद के व्हाट्सएप नंबर पर ऑडियो कॉल भेजकर कहा था कि 'पप्पू यादव से कहिए कि वो माफी मांग ले. अगर वो माफी नहीं मांगते हैं, तो हम लोग उन्हें मारकर ही दम लेंगे. हम जिस मिशन पर आए हैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे. बता दें कि पिछले कुछ समय से सांसद को धमकी मिल रही थी. शख्स को आखिरकार भोजपुर के आरा से पकड़ लिया गया है. धमकी देने का कारण स्पष्ट नहीं: गिरफ्तार किए गए आरोपी रामबाबू राय के पिता का नाम राम ईश्वर राय बताया जाता है. वह डुमरिया गांव का निवासी है. जानकारी के अनुसार युवक पहले पढ़ाई करता था. अब सवाल उठता है कि ये बार-बार पप्पू यादव को धमकी क्यों दे रहा था?
इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है. वहीं आरोपी युवक के साथ क्या और भी लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच में भी जुटी है. 'उसने कहा था- नंबर ट्रेस करके दिखाओ': वहीं पप्पू यादव ने कहा कि हमारी चिंता अपनी जिंदगी को लेकर नहीं बल्कि बिहार को लेकर है. हमें तो दो महीने से धमकी मिल रही है. रविवार को मुझे धमकी देते हुए कहा कि मैं पटना आ गया हूं और 5-6 दिन काफी है. उसने मुझे ये भी कहा कि जिसको देना है मेरा नंबर दे दो और हमें ट्रेस करके दिखाओ. '24 अलग अलग नंबर से मिली धमकी': वहीं धमकी से परेशान पप्पू यादव ने बताया कि उन्हें 24 अलग-अलग नंबर से धमकी दी गई, वीडियो में चेहरा भी दिखा दिया. वहीं पुलिस प्रशासन पर हमलावर करते हुए उन्होंने कहा था कि हम सुरक्षा नहीं मांग रहे हैं. हमें. मलेशिया नेपाल के नंबर को ट्रेस नहीं किया गया. मेरी ये स्थिति है तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी. "व्यापारी और कारोबारी से कितनी वसूली होती होगी?
क्या सरकार सबकी हिफाजत के लिए नहीं बनी है?
जो सरकार के हां में हां मिलाए वो ठीक और जो कमी बताए वो सही नहीं है. मैंने गृह मंत्री से लेकर सीएम तक से शिकायत की थी. जितने भी ऑडियो वीडियो मुझे आए उसकी जांच करके जनता को सरकार को जवाब देना चाहिए."- पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद कई बार दी थी धमकी: पूर्णिया सांसद को कई बार धमकी मिल चुकी थी. पिछले दो महीने से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. 28 अक्टूबर से लेकर 1 दिसंबर तक उन्हें कई बार धमकी मिली. आखिरकार अब धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Article Advertisement
Crime
पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोले पूर्णिया सांसद- 'कहा था नंबर ट्रेस करके दिखाओ'
पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बोले पूर्णिया सांसद- 'कहा था नंबर ट्रेस करके दिखाओ' पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पिछले दो महीने से धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी आरा से हुई है. भोजपुर: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले युवक को पूर्णिया पुल
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
