अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पूर्णिया सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बांटा दुःख

पूर्णिया सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बांटा दुःख पूर्णिया: सोमवार रात पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करत

पूर्णिया सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बांटा दुःख

Article Advertisement

पूर्णिया सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर बांटा दुःख पूर्णिया: सोमवार रात पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Article Advertisement

इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि “यह इस दशक की सबसे त्रासद और मर्मांतक दुर्घटना है। कल तक जहां जश्न का माहौल था, वहां आज मातम पसरा हुआ है।” पूर्व सांसद कुशवाहा मंगलवार को बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के साथ बीकोठी प्रखंड के दिबराधनी और लतराहा पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। "मैं खुद को निःशब्द महसूस कर रहा हूं": संतोष कुशवाहा पूर्व सांसद ने कहा, “जिन्होंने अपने परिजन खोए हैं, उनके दुःख को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। मैं स्वयं को निःशब्द और असहाय महसूस कर रहा हूं। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए जीवन भर का दर्द बन गया है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने भी जताया शोक इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह , संजय राय , बीस सूत्री अध्यक्ष माधव कुमार , उपाध्यक्ष मंटू दास , मुखिया बासदेवपुर रितेश कुमार , संजय सिंह , अमरेन्द्र चंद , शंकर मंडल , कन्हैया प्रसाद समेत कई अन्य नेताओं ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था

35 views

#2

किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

30 views

#3

सोनिया गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार, बोले- बहस से सरकार ने नहीं रोका

26 views

#4

तेजस्वी यादव का दीपावली संदेश: युवाओं से जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य के लिए परिवर्तन का दीप जलाने की अपील

25 views

#5

सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं

24 views

#6

खड़गे की दिवाली-ईद टिप्पणी पर संजय सरावगी का हमला, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति

22 views

Most Read