अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, माँ और दो बच्चों सहित परिवार के तीन की हुई मौत

पूर्णिया जिला अन्तर्गत सरसी थाना क्षेत्र के मदरसा चौक बुढ़िया में रफ्तार के कहर ने ली एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान।   तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रक रानीगंज की ओर से सरसी की तरफ जा रही थी ऐसा ग्रामीणों का कहना है। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की आ

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, माँ और दो बच्चों सहित परिवार के तीन की हुई मौत

Article Advertisement

पूर्णिया जिला अन्तर्गत सरसी थाना क्षेत्र के मदरसा चौक बुढ़िया में रफ्तार के कहर ने ली एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान।   तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रक रानीगंज की ओर से सरसी की तरफ जा रही थी ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

Article Advertisement

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की आन स्पाट मृत्यु हो गई। घटना सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया मदरसा चौक के समीप बीती देर रात्रि की है। बताया जा रहा है कि घर के पुरुष सदस्य मो कारु बाहर दलान पर सोए थे। वहीं उसकी चालीस वर्षीय पत्नी,14 वर्षीय पुत्री और एक 12 वर्ष का नवासा घर के भीतर सो रहा था। इसी बीच एस एच 77 से रानीगंज की ओर से सरसी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा। हादसे में सोए अवस्था में तीन सदस्यों की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद वहाँ काफी भीड़ ईकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक और एक व्यक्ति को कब्जे में लेकर सरसी से आई पुलिस को सौप दिया है। सूचना पर एस डी पी ओ विभाष कुमार एवं सी ओ अर्जुन कुमार विश्वास मौके पर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर पूछताछ किया। एस डी पी ओ विभाष कुमार ने बताया कि ट्रक के खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहरहाल इस घटना को लेकर ट्रक का काफी लंबा जाम लग चुकी है और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। क्योंकि ट्रक से 5 व्यक्तियों का घर कुचला जा चुका है। प्रातः सरसी थाना के पुलीस पदाधिकारी द्वारा लाश को पोस्टमार्टम हेतू भेजा जा चुका है।   पूर्णिया संवाददाता विभूति सिंह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read