मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बियारपुर पंचायत में सोमवार की रात्रि एक मामले में पंचायत के मुखिया व सरपंच ने एक आदिवासी मजदूर के ऊपर तुगलकी फरमान जारी कर दिया और उन्हें गांव में ही पंचायत कर तीन लाख रुपया का जुर्माना उनके सर पर थोप दिया गया।
इतना ही नहीं उस गरीब मजदूर को एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पेड़ से बांधकर पहले तो बुरी तरह पिटाई की उसके बाद उन तुगलकी फरमान जारी करते हुए तीन लाख का जुर्माना भी ठोक दिया गया।
जिसके एवज में सरपंच के लोगों ने उस गरीब मजदूर के दरवाजे पर से एक भैंस को खोल कर ले आया जिसका ओने पौने दाम लगाकर चालीस हजार रुपया तथा दस हजार रुपया नगद भी वसूल लिया गया है।
और उन्हें जबरदस्ती एक बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिया गया है।
और शेष रुपया के लिए दवाब भी बनाए हुए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को यह अधिकार किसने दिया कि वह एक हत्या के मामले में पंचायत कर तीन लाख की राशि का जुर्माना वसूलने ?
आखिर यह कानून को अपने हाथ में लेने का दुस्साहस कैसे किया, यह एक सवाल है ।
इस संबंध में पीड़ित बियारपुर पंचायत के उचितपुर संथाली टोला निवासी राजू टूडू ने बताया कि 25 जुलाई को समय करीब 10 बजे मैं उचितपुर मनीलाल मरैया के दुकान पर कचिया का धार कराने हेतु गया था।
वहां मैंने दो कचीया का धार कराने उसे देकर अपने घर चले आए।
मनीलाल मरैया बोला की दो घंटा के बाद अपना कचिया ले जाना।
उस समय मनीलाल मरैया शराब पीए हुए था।
दो घंटे के बाद मनिलाल फोन करके बोला की तुम्हारा कचिया बन चुका है लेकर जाओ।
मैं मनिलाल के दुकान से कचिया लेकर अपने काम पर चले गए और पहुआ खेत में पटुआ काट रहे थे।
तभी लगभग चार बजे चार से पांच व्यक्ति मेरे खेत पर आया और बोला कि मुखिया, सरपंच एवं पंच, वार्ड सदस्य बुला रहा है।
उन लोगों के साथ हम चले गए।
वहा पहुंचने के बाद मैंने देखा कि वियारपुर के मुखिया एवं सरपंच एवं पंच के सहयोगि व अन्य लोग बैठे हैं, और उनलोगों ने षडयंत्र कर मुझपर आरोप लगाया कि तुमने ही मनिलाल को दारू पीला कर मार दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=QbQgXb4qm_8&ab_channel=%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%B2%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B5SeemanchalLive और हमे रस्सी से बांध कर बुरी तरह मारने लगा और बोला तीन लाख रुपया तुमको जुर्माना लगेगा तो हत्या के केस से बचा लेगे, नही तो तुम्हे हत्या के केस में फंसा देगे और तुम्हें जेल जाना होगा।
मैं और मेंरी पत्नी व बच्चा सभी ने उपस्थित पंचों से न्याय की भीख मांगी।
लेकिन किसी ने भी एक नहीं सुना और जबरदस्ती हत्या का आरोप मेरे ऊपर लगा दिया गया ।
जब कि इस हत्या से मेरा कोई भी लेना देना नहीं है।
वहीं मेरे घर से सरपंच का आदमी भैंस खोलकर ले गया तथा दस हजार रूपया भी लिया और जबरन झूठा कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया।
और शेष रुपया देने का दबाव बना रहा है।
कहा कि अगर तुम रुपया नहीं दिए तो घर द्वार तोड़ देंगे और गांव से निकाल देंगे।
उन्होंने कहा कि हाल के पंचायत चुनाव में मैने वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा था, जिसमें मैंने मुखिया और सरपंच का विरोध किया था।
आज उन्हीं के बदला लेने के लिए मुझे षड्यंत्र रच कर फंसाने का काम कर रहा है।
इसलिए मैंने इसको लेकर मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पूर्णिया पूर्व से मुन्ना कुमार
Article Advertisement
Crime
पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बियारपुर पंचायत तीन लाख रुपया का जुर्माना उनके सर पर थोप दिया गया।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बियारपुर पंचायत में सोमवार की रात्रि एक मामले में पंचायत के मुखिया व सरपंच ने एक आदिवासी मजदूर के ऊपर तुगलकी फरमान जारी कर दिया और उन्हें गांव में ही पंचायत कर तीन लाख रुपया का जुर्माना उनके सर पर थोप दिया गया। इतना ही नहीं उस गरीब मजदूर को एक व्यक्ति की हत्या करने का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
