अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा   पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.   पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंच

4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

Article Advertisement

4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा   पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.   पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 2 महिलाएं जख्मी हो गई हैं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के दौरान महिलाएं खेत में धान की रोपनी कर रही थी. मृतकों पहचान रेनू देवी पति प्रमोद महतो, वीणा देवी पति शत्रुघ्न महतो, रानी देवी पति देसाई महतो, रमिता देवी पति शैलेंद्र महतो के रूप में हुई है. वहीं, घायलों के नाम सुलेखा देवी पति अनिल महतो और मूलेखा देवी पति रविंद्र महतो हैं. 4 महिलाओं की मौत घटना मंगलवार (27 जून) की शाम करीब छह बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर खेत में गिरा उस वक्त खेत में 14 मजदूर काम कर रहे थे. घटना में घायल हुई महिलाओं को आनन-फानन में रूपौली अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया. तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी पूर्णिया भेजा गया है. एक की घर की रहने वाली सभी मृतक मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक ही घर की रहने वाली थीं. घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तार जमीन पर गिरा तो लगातार धमाके जैसी आवाज आती रही. इस दौरान आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए आगे नहीं गए नहीं तो और भी मौतें हो सकती थीं. चार मौतों की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. बिजली विभाग को खबर मिलते ही तत्काल लाइन काटी गई. सीएम ने की मुआवजे की घोषणा वहीं, घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने ट्वीट किया कि, पूर्णिया के टीकापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम गोरियर बहियार में बिजली करंट लगने से धान रोपनी करती हुई 4 महिलाओं की मृत्यु एवं अन्य 2 लोगों के झुलसने की घटना दुःखद. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा. झुलसे लोगों के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी.   https://twitter.com/NitishKumar/status/1673892885866102785?s=20

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read