पूर्णिया में कसबा के पूर्व चेयरमैन की हत्या का VIDEO सामने आया, CCTV में कैद हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस बिहार के पूर्णिया में कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस हत्यारे को खोज रही है. पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कसबा के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की सर में गोली मारकर हत्या कर दी.आनन फानन में पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में मैक्स 7 अस्पताल कसबा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. घटना बुधवार देर शाम की है.पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुई है जिसका फुटेज भी सामने आ गया है. घटना की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक मैक्स 7 अस्पताल पहुंच गए और स्थानीय प्रशासन से घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. वहीं इस मामले में कुल 8 अभियुक्त बनाए गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. अवधेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कसबा के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.घटना बुधवार की देर शाम की है. अवधेश यादव के सर में गोली मारकर बदमाश भाग गया. आनन फानन में पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में मैक्स 7 अस्पताल कसबा में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक मैक्स 7 अस्पताल पहुंच गए. हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग सबने की. वहीं पुलिस इस हत्या मामले में छापेमारी कर रही है. कॉल करके बुलाया और मार दी गोली घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव को बुधवार कि शाम 8:15 बजे किसी ने कॉल कर तिनपनियां स्थित उनके आवास के बाहर बुलाया. जहां घात लगाए बदमाशों ने उनके सर के पीछे गोली मार दी. अपराधी पैदल थे या दो पहिये या चार पहिये वाहन पर सवार थे. इसका पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना के बाद अवधेश कुमार यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही कसबा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस कर रही मामले की जांच… बताते चले कि पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव के बारे में बताया जाता है कि वो काफी मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे. उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी की बात भी सामने नहीं आयी है. आखिर किन कारणों से उनकी गोली मार कर हत्या हो गई,यह अभी पहेली बनी हुई है.सूचना के बाद एसडीपीओ सदर 2 डा विमलेंदु कुमार गुलशन,थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी अस्पताल पहुंचे.पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें हत्या की घटना कैद हुई है. पूर्णिया के एसपी बोले… पूर्णिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है जिसकी जांच की जा रही है. बताया कि हत्या की वजह के बारे में परिजन ने कुछ नहीं बताया है. मामले की जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि आरोपित राहुल यादव घटना के बाद से फरार है. घर में ताला लगाकर वह भाग गया है पुलिस उसकी तलाश में लगी है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वो अकेला दिख रहा है लेकिन जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि हत्या करने में कुल कितने अपराधी शामिल थे.
Article Advertisement
Crime
पूर्णिया में कसबा के पूर्व चेयरमैन की हत्या का VIDEO सामने आया, CCTV में कैद हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस
पूर्णिया में कसबा के पूर्व चेयरमैन की हत्या का VIDEO सामने आया, CCTV में कैद हत्यारे की खोज में जुटी पुलिस बिहार के पूर्णिया में कसबा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस हत्यारे को खोज रही है. पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने नगर परिष

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
