अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

गृहभेदन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ आभूषण विक्रेता सहित पांच गिरफ्तार

चोरी, डकैती और गृहभेदन करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक आभूषण विक्रेता सहित पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है. अपराधियों से एक कट्टा, चार गोली, चांदी का सिल्ली एवं जेवर, आभूषण विक्रेता की दुकान से दो किलो 95 ग्राम चांदी के अलावा एक किलो 762 ग्राम

गृहभेदन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ आभूषण विक्रेता सहित पांच गिरफ्तार

Article Advertisement

चोरी, डकैती और गृहभेदन करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक आभूषण विक्रेता सहित पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है. अपराधियों से एक कट्टा, चार गोली, चांदी का सिल्ली एवं जेवर, आभूषण विक्रेता की दुकान से दो किलो 95 ग्राम चांदी के अलावा एक किलो 762 ग्राम जेवर और 1.85 लाख नकद रुपये बरामद किया गया.   गिरफ्तार अभियुक्तों में बनमनखी निवासी आभूषण विक्रेता विक्की कुमार, मुफस्सिल थाना रानीपतरा का मो मिराज, बनमनखी का वैभव, राजू मुखिया की पत्नी रीता देवी और मुफस्सिल थाना के आमटोला का राकीब अंसारी उर्फ रोहित इब्राहिम शामिल है. इन सभी के विरुद्ध मधुबनी थाना में कांड संख्या 773/20 दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.   सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. इस टीम के सदस्य शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष है. इस टीम के द्वारा छापेमारी कर रात्रि में चोरी, डकैती एवं गृहभेदन करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.   गिरोह का उद्भेदन साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये किया गया. खास बात यह रही कि चोरी के वारदात में एक आभूषण विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है. चोरी किये गये आभूषणों की खरीदारी में इनकी संलिप्तता उजागर हुई है. इनके पास से चोरी हुए चांदी के आभूषण बड़ी मात्रा में बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद सभी आभूषण विभिन्न जगहों पर चोरी कर एकत्रित किया गया था source www.prabhatkhabar.com

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read