पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है।
इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुर्णियाँ बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत खूनी खेल में दोनो हत्या एक दूसरे के हत्या के प्रतिशोध में किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोजमपट्टी का रहने वाले अरुण यादव पेशे से ऑटो ड्राइवर था।
वह गाँव के ही महिलाओं को लेकर बिहारीगंज बाजार जा रहा है।
गाँव से बाहर निकलने के बाद बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क राजघाट के पास हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियो ने अरुण यादव को घेर लिया।
जिसके बाद सभी महिलाओं को उतारकर नजदीक से गोलियों से छलनी कर दिया।
जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक अरुण यादव कुख्यात बालो यादव गुट का समर्थक बताया जा रहा है।
हत्या की खबर जैसे ही बालो यादव गुट के लोगो को पता चला तो उनलोगों ने शिशवा गाँव मे आए बुच्चन यादव के चचेरे भाई के बेटे रुकसी कुमार को घेरकर गोली मार दी।
दोनो की हत्या के बाद दोनों गुटों में काफी तनाव है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
मालूम हो कि दोनों गुटों के आपसी गैंगवार में अब तक दर्जनों हत्या हो चुकी है।
आज हुई घटना में मृतक अरुण यादव की पत्नी की हत्या भी फरवरी माह में गैंगवार में हो चुकी है।
जिसका मुख्य अभियुक्त बुच्चन यादव का पुत्र साहिल सौरभ था, जिसे एसटीएफ ने पटना से गिरफ्तार किया था।
इस कांड में खुद बुच्चन यादव का भी पैर बम से उड़ गया था, जिसके बाद बंगाल से गिरफ्तार कर उसे भागलपुर जेल भेजा गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
फिलहाल घटना स्थल पर बी.कोठी थानाध्यक्ष सुनील कुमार और रघुवंश नगर ओपी अध्यक्ष महादेव कामती कैम्प किए हुए है।
वरीय अधिकारी सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
अभी नवनियुक्त एसपी दया शंकर के पदभार ग्रहण किये 2 दिन ही हुए है और 2-2 मडर उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
Crime
पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुर्णियाँ बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत खूनी खेल में दोनो हत्या एक दूसरे के हत्या के प्रतिशोध में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोजमपट्टी का रहने वाले अरुण यादव पेशे से ऑ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


