पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझा, शुरू हाे गयी डिजाइन समेत अब आगे की तैयारी… पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पूर्णियावासी अब बहुत जल्द अपने शहर से हवाई उड़ान भरेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. इसके निर्माण में आने वाले जमीन अधिग्रहण का मामला भी अब सुलझ गया है. गुरुवार को जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक बैठक में पूर्णिया एयरपोर्ट की रुप रेखा और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें इस बात का खुलासा किया गया कि यह एयरपोर्ट सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा. पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण को लेकर हुई बैठक गौरतलब है कि जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी, पटना के एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रसाद, जीएम आर्किटेक शांतनु फलनीकर की एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बीस दिन पूर्व हुई बैठक में हुई चर्चा के आलोक में गुरुवार को सभी संबंधित स्टेकहोल्डर के साथ बैठक हुई जिसमे पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के दिशा में सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. आवश्यकता अनुसार भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया बैठक में जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों को बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आवश्यकता अनुसार भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के जीएम आर्किटेक्ट शांतनु ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीपीएमएस डिपार्टमेंट द्वारा अगले 30 से 40 वर्षो के फुटफॉल के प्रोजेक्शन का ध्यान रखते हुए प्लान किया गया है. सुविधाओं का ध्यान रख किया जा रहा प्लान बैठक में पूर्णिया एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण बताते हुए जीएम आर्किटेक्ट ने बताया कि बड़े एयरपोर्ट की तर्ज पर पूर्णिया एयरपोर्ट में पांच एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा. पूर्णिया एयरपोर्ट में अप्रोन्न , टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वाटर एंड फायर टैंक , इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस , कमर्शियल प्लाजा , सर्फेस पार्किंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. पूर्णिया एयरपोर्ट के डिजाइन का कार्य शुरू यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इसका प्लान किया जा रहा है. एएआई के जीएम आर्किटेक्ट ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए आर्कीटेक्ट के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर आर्किटेक्ट का चयन कर लिया है तथा चयनित आर्किटेक्ट द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट के डिजाइन का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लेटीट्यूड- लोंगीट्यूड एवं अन्य डाटा उपलब्ध करा दिया गया है. देश और दुनिया से जुड़ जाएगा पूर्णिया पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण होने से आस पास के जिले यथा अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर तथा साहिबगंज जिला आदि के लोगो को फायदा मिलेगा. पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण होने से आस पास के एयरपोर्ट गुवाहाटी, दरभंगा, पटना, गया, रांची, देवघर, अगरतला आदि से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. बैठक के दौरान चूनापुर सैन्य एयरफोर्स के स्टेशन कमांडर के प्रतिनिधि विंग कमांडर वी के झा द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को एयरफोर्स के जरूरतों के आलोक में सुझाव दिए गये. जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में प्राप्त सुझावों के आलोक में सभी तैयारियां सभी स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया.
Article Advertisement
India
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझा, शुरू हाे गयी डिजाइन समेत अब आगे की तैयारी…
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझा, शुरू हाे गयी डिजाइन समेत अब आगे की तैयारी… पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पूर्णियावासी अब बहुत जल्द अपने शहर से हवाई उड़ान भरेंगे. पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. इसके निर्माण में आने वाले

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
