दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर विरोध करने पर पति को किया अधमरा बनमनखी . नेपाल से आंख का इलाज कराकर लौट रहे दंपती से अपराधियों ने लूटपाट की. विरोध करने पर पति को अधमरा कर दिया. घायल पति को भागलपुर रेफर किया गया है. बीती रात्रि 9. 45 बजे के आसपास हरमुढ़ी पंचायत में बनमनखी- रसाढ़ रोड स्थित नहर के समीप पूर्व से घात लगाए अज्ञात चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नेपाल के धरान से आंख का इलाज कराकर आ रहे बाइक सवार युवक रोहित कुमार यादव और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया. डॉक्टर ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर किया है. युवक की पत्नी किरण देवी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है.अपराधी जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे. बांस से मारकर बाइक से गिरा दिया जानकारी के अनुसार, घायल रोहित कुमार यादव उम्र 35 वर्ष पिता डोमी यादव साकिन खुटहरी वार्ड नं 1, बनमनखी अपनी किरण देवी के साथ बाइक से नेपाल के धरान आंख दिखाने गया था. सोमवार को धरानसे आंख दिखाकर बाइक से आ रहा था. बनमनखी रसाढ़ रोड आते आते 9.45 रात हो गयी. रसाढ़ रोड नहर के समीप पहले से घात लगाए चार अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार रोहित पर बांस से जानलेवा हमला किया. अनायास हमले में रोहित अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया. इसके बाद भी बांस और लोहे के रॉड से मारपीट करते रहे. अपराधियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. अपराधियों ने रोहित की जेब से 7 हजार रुपए ,स्क्रीन टच मोबाइल ,उसकी पत्नी से पायल,गले का चेन आदि छीन लिया. बाल-बाल बचा गोद में दो माह का बच्चा घटना में युवक का पत्नी की गोद में 2 माह के बच्चा भी था. घटना में 2 माह का बच्चा सुरक्षित बच गया. बच्चे को चोट नहीं लगी. युवक रोहित बेहोश हो गया . पत्नी किरण देवी के हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर आये. तब तक अज्ञात अपराधी पैदल नहर होकर भागने में कामयाब हो गये. बनमनखी से पूर्णिया और फिर भागलपुर रेफर डायल 112 पर घटना की सूचना मिलने हृदयनगर चौक से गुजर रही गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी व बेहोशी की हालत में युवक को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लायी. पीड़ित की गंभीरता को देखते हुए रात्रि 11.30 बजे जीएमसीएच रेफर कर दिया. पूर्णिया में भी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. जहां युवक जिंदगी व मौत से जूझ रहा है.
Article Advertisement
Crime
दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर विरोध करने पर पति को किया अधमरा
दंपती से लूटपाट, विरोध करने पर पति को किया अधमरा, रेफर विरोध करने पर पति को किया अधमरा बनमनखी . नेपाल से आंख का इलाज कराकर लौट रहे दंपती से अपराधियों ने लूटपाट की. विरोध करने पर पति को अधमरा कर दिया. घायल पति को भागलपुर रेफर किया गया है. बीती रात्रि 9. 45 बजे के आसपास हरमुढ़ी पंचायत में बनमनखी- रसाढ़

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
