अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस

Bihar: पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस पूर्णिया में एक तलाकशुदा पति ने ससुराल आकर अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी.हालांकि महिला बाल- बाल बच गयी. हमलावर पति का निशाना चूक गया और पत्नी को गोली नहीं लगी. वहीं करीब 8-10 राउंड गोली चलने की

पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस

Article Advertisement

Bihar: पूर्णिया में तलाकशुदा पति ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनी पत्नी को बचाने में जुटी पुलिस पूर्णिया में एक तलाकशुदा पति ने ससुराल आकर अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी.हालांकि महिला बाल- बाल बच गयी. हमलावर पति का निशाना चूक गया और पत्नी को गोली नहीं लगी. वहीं करीब 8-10 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार,केहाट, सहायक, मधुबनी एवं सदर थाना के थानाध्यक्ष सदलबल पहुंचे और घर को चारों ओर से घेर लिया है. घटना सोमवार की सुबह केहाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई है. तलाक के बाद पति ने ससुराल आकर किया हमला आरोपी का नाम मनोहर कुमार झा बताया गया है, जो बीकोठी थाना क्षेत्र के भट्टोत्तर का निवासी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, 3 साल पहले अपनी पत्नी मेघा कुमारी से आरोपित का तलाक हो गया था. 2014 में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद चल रहा था. जिसके बाद तलाक की नौबत आ गयी. दोनों हाथों में है पिस्टल, पत्नी को बंधक बनाया वहीं सीडीपीओ पुष्कर कुमार घर के बाहर से आरोपी पति से लंबी बातचीत की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला है. वह अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा और बाहर नहीं निकला.आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल रहने के कारण पुलिस घर के अंदर नहीं घुस पा रही है.एसडीपीओ ने आरोपी के घरवालों से संपर्क किया है. आरोपी ने पूरे घर में किरोसिन तेल छींट दिया है. माहाैल को काबू में करने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read