अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Bihar: हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर कराते थे जिस्मफरोशी, 33 गिरफ्तार

Bihar: हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर कराते थे जिस्मफरोशी, 33 गिरफ्तार Purnia Love Jihad Case: लव जिहाद अब एक संगठित अपराध का रूप लेता जा रहा है। कुछ राज्यों ने इसके खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं, लेकिन बिहार जैसे कई राज्य हैं जहां कोई कानून नहीं है। Purnia Love Jihad Case बिहार के पूर्णिया में क

Bihar: हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर कराते थे जिस्मफरोशी, 33 गिरफ्तार

Article Advertisement

Bihar: हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर कराते थे जिस्मफरोशी, 33 गिरफ्तार Purnia Love Jihad Case: लव जिहाद अब एक संगठित अपराध का रूप लेता जा रहा है। कुछ राज्यों ने इसके खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं, लेकिन बिहार जैसे कई राज्य हैं जहां कोई कानून नहीं है।

Article Advertisement

Purnia Love Jihad Case बिहार के पूर्णिया में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। घटना में पूर्णिया के चार मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर जिस्मफरोशी के बाजार में धकेल देते थे। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई, जिसमें 27 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 11 नाबालिग लड़कियों को भी पुलिस ने जिस्मफरोशी के बाजार से बाहर निकाला है। क्या है पूरा मामला दरअसल, जिस्मफरोशी के धंधे को बढ़ाने के लिए हिंदू नामांकरण कर रखा था, जो आसानी से हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसा लेता था। समाज में किसी प्रकार की गलतफहमी न हो, इसके लिए उसने अपनी गाड़ी पर कई हिंदू स्लोगन भी लिख रखे थे और हिंदू नाम के आधार कार्ड भी बनवा लिए थे। उनके द्वारा लड़कियों और महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले दूसरे जिले के दलालों से 2 से 3 लाख में सौदा तय होता था। वहीं, लड़कियों की कीमत 4 से 5 लाख तक लगाई जाती थी। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोहम्मद मौसम हिंदू नाम ऋषभ शाह, आफताब खान हिंदू नाम अंकित तिवारी, मोहम्मद रफी हिंदू नाम राजीव शाह रख लिया था। हालांकि, इस धंधे का मास्टरमाइंड आफताब खान उर्फ अंकित तिवारी को पुलिस रेड से 1 घंटे पहले भनक लग गई और वह भाग निकला। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक की मानें तो इनकी गिरफ्तारी से जिस्मफरोशी का बाजार बंद हो जाएगा, लेकिन पुलिस अभी भी आफताब की तलाश कर रही है। फिलहाल, सभी नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करा कर उन्हें महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read