पूर्णिया में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी खेल, 14 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या - MURDER IN PURNEA पूर्णिया में जमीन के विवाद में अपराधियों ने पीट-पीटकर 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी और 4 लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घटना पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना इलाके के बारदेला गांव की है. पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में जमीन के छोड़े से टुकड़े को लेकर चले आ रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया और पड़ोसियों ने पीट-पीट कर 14 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी. इस खूनी जंग में मृतक बच्चे के मां-बाप सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जमीन के पुराने विवाद में खूनी जंगः घटना जिले के धमदाहा थाना इलाके के बारदेला गांव की है. जानकारी के मुताबिक दो पड़ोसियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था. रविवार को उसी जमीन पर बांस की टाटी लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते-देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया और कुछ लोगों ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी. मां-बाप सहित 4 लोग घायलः इस हिंसक झड़प में बच्चे को बचाने आए उसके मां-बाप और चाची-चाचा को भी पड़ोसियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस वारदात के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार है. पड़ोसियों पर हत्या का आरोपः इस खूनी जंग में मारे गये बच्चे का नाम रविकिशन था. वहीं इस घटना में उसके पिता जनार्दन महतो और मां मुलो देवी गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक बच्चे के चाचा बब्लू कुमार महतो ने बताया कि बीते कुछ सालों से साढ़े तीन कट्ठा जमीन को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था. इस विवाद में पहले भी हल्की मारपीट हुई थी. "आज पड़ोसी जयप्रकाश महतो, कुलदीप कुमार, ध्रुवलाल महतो, गंधर्व महतो, अनंत महतो ,अमर महतो, कुंदन कुमार समेत 12 लोग लाठी-डंडे और लोहे की खंती लेकर आ धमके. और बाउंड्रीवॉल के रूप में लगाए गए टीन को उखाड़ कर फेंक दिया. विरोध करने पर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें पीटता देख भतीजा रविकिशन बीच बचाव में गया.जिसके बाद पड़ोसी उसके ऊपर टूट पड़े. लाठी-डंडे और लोहे की खंती से पीट -पीटकर उसकी हत्या कर दी."- बब्लू कुमार, मृतक रविकिशन के चाचा मामले की जांच में जुटी पुलिसः वहीं इस हत्या की खबर मिलने के बाद धमदाहा थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. सबसे पहले पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और घटना को लेकर गांववालों से पूछताछ की. "घटना की जानकारी गांव के ही लोगों ने पुलिस को दी थी.पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं."- राजेश कुमार, थाना प्रभारी, Source etv bihar
Article Advertisement
Crime
पूर्णिया में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी खेल, 14 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या - MURDER IN PURNEA
पूर्णिया में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी खेल, 14 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या - MURDER IN PURNEA पूर्णिया में जमीन के विवाद में अपराधियों ने पीट-पीटकर 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी और 4 लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घटना पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना इलाके के बारदेला गांव की है. पूर्णिया
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
