अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

Purnia news : तनिष्क शोरूम लूटकांड : आइजी ने सदर एसडीपीओ समेत पूरे थाने की भूमिका पर उठाया सवाल

Purnia news : तनिष्क शोरूम लूटकांड : आइजी ने सदर एसडीपीओ समेत पूरे थाने की भूमिका पर उठाया सवाल Purnia news : आइजी ने पत्र में लिखा है कि सदर एसडीपीओ की भी भूमिका संदिग्ध है. क्यों न मुख्यालय को इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाये ? तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुए 3.70 करोड़ के गहने

Purnia news : तनिष्क शोरूम लूटकांड : आइजी ने सदर एसडीपीओ समेत पूरे थाने की भूमिका पर उठाया सवाल

Article Advertisement

Purnia news : तनिष्क शोरूम लूटकांड : आइजी ने सदर एसडीपीओ समेत पूरे थाने की भूमिका पर उठाया सवाल Purnia news : आइजी ने पत्र में लिखा है कि सदर एसडीपीओ की भी भूमिका संदिग्ध है. क्यों न मुख्यालय को इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाये ? तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुए 3.70 करोड़ के गहने की लूट में अबतक अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने को लेकर आइजी शिवदीप लांडे ने कई सवाल खड़े किये हैं.आइजी ने सहायक थाने के थानाध्यक्ष से लेकर सदर एसडीपीओ की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. इस संबंध में आइजी ने एसपी को पत्र लिखकर शीघ्र प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है.आइजी द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि बीते 26 जुलाई को सहायक थानान्तर्गत तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिन के करीब 12:00 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा तनिष्क ज्वेलरी के स्टाफ को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुल तीन करोड़ 70 लाख रुपये की ज्वेलरी एवं एक स्टाफ का मोबाइल (दो सिम लगा हुआ) लूट लिया गया था.   तनिष्क ज्वेलरी पूर्णिया शहर के बीचो-बीच एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है, जहां से दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लूट को अंजाम देना संबंधित थाने के थानाध्यक्ष समेत उक्त थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है, जबकि थाने में गश्ती के लिए चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त मोटरसाइकिल गश्ती की भी सुविधा दी गयी है. पर, घटना के समय आस-पास पुलिस की किसी प्रकार की गश्ती नहीं पायी गयी थी. अंगूठी की बरामदगी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति इसके अलावा घटना के दो माह से अधिक बीत जाने के बावजूद इस लूट की घटना में कार्रवाई के नाम पर अभी तक 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 02 कट्टा, 04 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. लूटी गयी ज्वेलरी में से अभी तक सिर्फ एक हीरे की अंगूठी की बरामदगी हुई है, जो बरामदगी के नाम पर खानापूर्ति प्रतीत होती है. साथ ही कांड में लूटा गया मोबाइल भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है और न ही कांड के मुख्य साजिशकर्ता के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गयी है. सहायक थाने की पूरी टीम की लापरवाही साथ ही कहा गया है कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद इस प्रकार का उदासीन रवैया सहायक खजांची थानाध्यक्ष एवं थाने के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मनमानेपन को दर्शाता है. साथ ही थानाध्यक्ष का अपने क्षेत्र में आसूचना संकलन में भी विफल होना है. थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में भी इनकी रुचि नहीं है. इस संबंध में क्यों न सहायक खजांची थानाध्यक्ष एवं थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाये. सदर एसडीपीओ की भूमिका खेदजनक आइजी ने पत्र में आगे लिखा है कि तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में सदर एसडीपीओ की भी भूमिका संदिग्ध है. उनके द्वारा भी इस घटना के संबंध में न तो कोई पूर्वाभाष था और न ही अपने पुलिस पदाधिकारियों पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण. साथ ही घटना घटित होने के बाद उनके द्वारा कांड में लूटी गयी ज्वेलरी की बरामदगी में भी कोई रुचि प्रदर्शित नहीं की गयी है, जो खेदजनक है. इनके कार्य के प्रति उदासीनता, नेतृत्व की अक्षमता एवं संदिग्ध आचरण के लिए क्यों न मुख्यालय को इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाये ? पत्र मिलने के बाद की जाएगी उचित कार्रवाई : एसपी इस मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह पत्र अभी तक मेरे पास नहीं आया है, आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read