पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन के लिए दो भाइयों को तलवार से काटा, 22 साल पुराने विवाद में हत्या पूर्णिया में 22 साल पुराने एक जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या तलवार से काटकर कर दी गयी. कई लोग जख्मी हैं. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बिहार के पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन को लेकर 22 साल से विवाद चला और अब दो भाइयों की हत्या तलवार और कुदाल से काटकर दबंगों ने कर दी. बीच-बचाव करने पहुंची दो महिला समेत कुल चार लोगों पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में जख्मी दो लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए हैं. घटना सरसी थाना क्षेत्र के बलुआ में शुक्रवार की देर शाम को हुई है. दो सगे भाइयों की हत्या, कई लोग जख्मी सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ में शुक्रवार की देर शाम को यह घटना हुई है. घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इस दौरान दोनों जख्मी भाइयों की मौत हो गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. मृतक की पहचान लक्ष्मण राम के बेटे राजेंद्र राम और उपेंद्र राम के रूप में हुई है. जबकि मृतक की बहन सुमन देवी और विशेखा देवी समेत जीजा संटू राम जख्मी है. 2 डिसमिल जमीन के विवाद में हत्या मृतक की बहन सुमन देवी ने बताया कि कचहरी बलुआ गांव में उसके पिता लक्ष्मण राम के नाम से 2 डिसमिल वास्तविक जमीन का पर्चा था. यह जमीन 1999 से ही उनके नाम थी. 2005 में गांव के ही दबंग पांचू राम, वीरेंद्र राम और उसके भाइयों ने घर से दस्तावेजों की चोरी करके फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करा ली. इसी समय से ये विवाद चल रहा है. शुक्रवार की देर शाम को राजेंद्र राम घर के आंगन में लगे चापाकल की मरम्मत कर रहा था इसी दौरान पड़ोसी पांचू राम समेत अन्य आरोपित घर आ धमके. उनके हाथों में तलवार, दबिया, खंती और कुदाल था. महिलाओं ने भी किया हमला मृतक की बहन ने बताया कि हमलावर पहले बड़े भाई राजेंद्र राम को उठाकर आंगन से बाहर ले गए. जबतक घर के लोग कुछ समझ पाते इतने में इनलोगों ने धारदार हथियार से बड़े भाई पर हमला कर दिया. जब वे बीच बचाव में उतरे तो तेतरी देवी समेत छह की संख्या में आई महिलाओं ने लाल मिर्च का पाउडर आंख में झोंक दिया और सब उनपर टूट पड़े. उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में भाई राजेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की बहन और बहनाेई भी गंभीर रूप से जख्मी मृतक की बहन ने बताया कि उसका पति सिंटू राम और दूसरा भाई उपेंद्र राम और बहन विशेखा देवी गंभीर रूप से इस हमले में जख्मी हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उपेंद्र राम ने भी दम तोड़ दिया.इधर, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
Article Advertisement
Education
पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन के लिए दो भाइयों को तलवार से काटा, 22 साल पुराने विवाद में हत्या
पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन के लिए दो भाइयों को तलवार से काटा, 22 साल पुराने विवाद में हत्या पूर्णिया में 22 साल पुराने एक जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या तलवार से काटकर कर दी गयी. कई लोग जख्मी हैं. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बिहार के पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन को लेकर 22 साल से विवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
