अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ाबिहार में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर एनडीए सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर उठाए सवालखड़गे की 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना, बोले- राजनीति का स्तर गिर रहा हैSalman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमानसोनिया गांधी की किताब पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान, बोले- भाजपा के नेताओं को उनसे कुछ सीखना चाहिएस्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर आनंद मोहन का बयान, बोले- जो जिम्मेदार हैं, उनसे पूछिए क्या हो रहा हैशीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनअसम ट्रेन हादसा: डिगारू स्टेशन पर यात्री ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 यात्री घायलदिवाली पर पटाखों से प्रदूषण के सवाल पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- एक दिन की आतिशबाजी से क्या चिंता?राहुल गांधी के मोदी को बहस की चुनौती देने पर सैम पित्रोदा का समर्थन, बोले- युवाओं और वंचितों की आवाज उठा रहे हैं राहुलचोरी के मामले में भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर संजय सरावगी बोले- अपराधी कोई भी हो, कार्रवाई होगी
Crime

पूर्णिया में दारोगा मैडम पर उठा सवाल: 17 लोगों पर SC/ST एक्ट में केस, डीआईजी से मिले ग्रामीण

पूर्णिया में दारोगा मैडम पर उठा सवाल: 17 लोगों पर SC/ST एक्ट में केस, डीआईजी से मिले ग्रामीण पूर्णिया (चंपानगर) – महिला पुलिसकर्मी से कथित अभद्रता के आरोप में एक टोटो चालक की गिरफ्तारी से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस बनाम जनता की लड़ाई का रूप ले चुका है। चंपानगर की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने नगर पंचाय

पूर्णिया में दारोगा मैडम पर उठा सवाल: 17 लोगों पर SC/ST एक्ट में केस, डीआईजी से मिले ग्रामीण

Article Advertisement

पूर्णिया में दारोगा मैडम पर उठा सवाल: 17 लोगों पर SC/ST एक्ट में केस, डीआईजी से मिले ग्रामीण पूर्णिया (चंपानगर) – महिला पुलिसकर्मी से कथित अभद्रता के आरोप में एक टोटो चालक की गिरफ्तारी से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस बनाम जनता की लड़ाई का रूप ले चुका है।

Article Advertisement

चंपानगर की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सहित 17 लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला दारोगा ने व्यक्तिगत रंजिश में बेवजह फंसाया है। क्या है मामला? पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब टोटो चालक मंटू कुमार को महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के दबाव में युवक को थाने से छोड़ना पड़ा, लेकिन बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी के पति निर्भय सिंह समेत 17 लोगों पर केस ठोक दिया गया । ❗ आरोपों में दम या बदले की कार्रवाई? नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी ने पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल से मिलकर थानाध्यक्ष पर मनगढ़ंत आरोप लगाने और SC/ST एक्ट का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि— " सिर्फ इसलिए केस किया गया क्योंकि टोटो चालक ने थाने का सामान ढोने से मना कर दिया था। उस वक्त टोटो पर यात्री थे, इसलिए उसने इनकार किया। " टोटो चालक का दावा है कि थानाध्यक्ष ने तीन दिन बाद बदले की भावना से उसे उठवा लिया । महिला पुलिसकर्मी का पक्ष थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी का कहना है कि— " टोटो चालक ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र भाषा और इशारे किए। बाद में भीड़ ने सड़क पर जातिसूचक गालियां दीं और महिला पुलिसकर्मियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। " क्या कहते हैं ग्रामीण और जनप्रतिनिधि? स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व मुखिया ने थानाध्यक्ष पर जनता को डराने और झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि " थानाध्यक्ष छोटे-मोटे बहानों पर केस कर जनता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। " इस बार की FIR में जिन 17 लोगों को नामजद किया गया है , उनमें कई सम्मानित नागरिक हैं। डीआईजी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद कहा— " हमने एक पक्ष की बातें सुनी हैं। दूसरे पक्ष से भी बातचीत होगी, और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। " यह मामला अब सिर्फ एक गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता और आम जनता के अधिकारों से जुड़ चुका है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

बिहार शिक्षा विभाग में 35 करोड़ रुपये के कथित वेतन घोटाले का खुलासा, 7,202 मामलों में हुई अतिरिक्त निकासी

32 views

#2

सोनिया गांधी की किताब को लेकर पेंगुइन विवाद पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार की आलोचना से प्रकाशक असहज था

30 views

#3

अयोध्या दीपोत्सव 2026: CM योगी बोले- 2017 में शुरू हुआ दीपोत्सव आज बना अयोध्या की पहचान, लोकतंत्र में वोट की ताकत से बदली तस्वीर

25 views

#4

किशनगंज में दीपावली और काली पूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 259 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

24 views

#5

सोनिया गांधी के लेख पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं

23 views

#6

बिहार STET परीक्षा की तारीख बदली, 11 नवंबर की परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी; 12 नवंबर से डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

23 views

Most Read