अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

Purnia News: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब रोमानिया के लोग भी चखेंगे पूर्णिया का मखाना, यूरोप में बढ़ी डिमांड

Purnia News: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब रोमानिया के लोग भी चखेंगे पूर्णिया का मखाना, यूरोप में बढ़ी डिमांड पूर्णिया के स्टार्टअप्स द्वारा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देशों में मखाना की सप्लाई की जा रही है. अब रोमानिया और यूरोप में भी इसकी सप्लाई की तैयारी है. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया क

Purnia News: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब रोमानिया के लोग भी चखेंगे पूर्णिया का मखाना, यूरोप में बढ़ी डिमांड

Article Advertisement

Purnia News: अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब रोमानिया के लोग भी चखेंगे पूर्णिया का मखाना, यूरोप में बढ़ी डिमांड पूर्णिया के स्टार्टअप्स द्वारा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देशों में मखाना की सप्लाई की जा रही है. अब रोमानिया और यूरोप में भी इसकी सप्लाई की तैयारी है. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब रोमानिया के लोग पूर्णिया के मखाना का स्वाद चखेंगे. यहां के मखाना की बेहतरीन क्वालिटी को देखकर रोमानिया में इसकी मांग बढ़ी है. इसी सिलसिले में रोमनिया के बड़े व्यापारी यहां पहुंचे हैं. मंगलवार को रोमानिया से आये मखाना व्यापारी एलेक्स ने डीएम से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान रोमानिया तथा अन्य यूरोपीय देशों में मखाना के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. इससे पहले रोमानिया के व्यापारी एलेक्स ने यहां हो रही मखाना की खेती, लावा फोड़ी तथा मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का मुआयना किया. यूरोपीय देशों में लगातार बढ़ रही मांग एलेक्स ने बताया कि मखाना के हेल्थ बेनिफिट्स के कारण इसकी यूरोपीय देशों में लगातार मांग बढ़ रही है. इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए वह यहां मखाना के व्यापार करने के सिलसिले में पूर्णिया आये हैं. पूर्णिया से मखाना की सही क्वालिटी को चिह्नित कर रोमानिया तथा अन्य यूरोप के देशों में भेजा जायेगा. एलेक्स ने जिला पदाधिकारी से मखाना उत्पादकों को तथा मखाना की ग्रेड सर्टिफिकेशन कराने का अनुरोध किया ताकि यूरोप के आयात नियमों एवं निर्धारित मापदंड को पूरा किया जा सके. रोमानिया के व्यवसायी ने की पूर्णिया डीएम से मुलाकात मखाना उत्पादों के लिए तैयार हो रहा इकोसिस्टम जिला पदाधिकारी ने एलेक्स को मखाना के व्यापार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने मखाना से खेती से लेकर उसके प्रोसेसिंग की तकनीक और उससे लाभ के बारे में उन्हें अवगत कराया. डीएम ने बताया कि मखाना को सुपरफूड माना गया है और पूरे विश्व में यह जिला मखाना के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता है. इसलिए जिले में मखाना एवं मखाना से निर्मित उत्पादों के लिए बड़ा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read